11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यभाषा विवाद के बीच आंध्र के सीएम नायडू का अचानक झलका 'हिंदी'...

भाषा विवाद के बीच आंध्र के सीएम नायडू का अचानक झलका ‘हिंदी’ प्रेम, इशारों में दिया स्टालिन को मैसेज

Published on

अमरावती

तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके सरकार द्वारा हिंदी भाषा का विरोध किए जाने को लेकर जहां दक्षिण से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन दक्षिण राज्यों के दूसरे सीएम के साथ 22 मार्च को बैठक करने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। नायडू ने हिंदी भाषा की आवश्यकता व्यक्त की। नायडू ने कहा कि हिंदी दिल्ली में बोल-चाल और बातचीत के जरूरी है। नायडू ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय भाषा है और अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है।

दोनों का अपना-अपना उपयोग
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भाषा विवाद के बीच एक बेहद बैलेंस रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों का अपना-अपना उपयोग है। इन्हें सीखना चाहिए। नायडू ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा को महत्व देना चाहिए, लेकिन साथ ही हमें हिंदी सीखने की भी जरूरत है क्योंकि यह दिल्ली में संचार के लिए उपयोगी है। अन्य भाषाएं हम आजीविका के लिए सीखते हैं। हिंदी राष्ट्रीय भाषा है। अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अब काम के लिए बड़े पैमाने पर विदेश यात्रा कर रहे हैं।नायडू ने आगे साफ किया कि हालांकि, भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही आधिकारिक भाषाएं हैं।

पवन कल्याण ने कसा था तंज
नायडू ने आगे कहा कि नौकरी के लिए हम कोई भी भाषा सीख सकते हैं। हम मातृभाषा को नहीं भूलेंगे। भाषा केवल बातचीत के लिए होती है। हमें याद रखना चाहिए कि अधिक से अधिक भाषाएं सीखना सबसे अच्छा है। नायडू ने कहा कि मातृभाषा में अध्ययन करने पर ज्ञान सबसे अच्छा सीखा जाता है। मातृभाषा सीखना सबसे आसान है। नायडू से पहले आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी बयान दिया था उन्होंने कहा था कि एक दो नहीं बल्कि हमें कई भाषाओं को संरक्षित करने की जरूरत है। कल्याण ने कहा था ऐसा करने से ज्याद समवेशिता आएगी। कल्याण ने हालांकि इस मुद्दे पर तंज भी कसा था। उन्होंने कहा था तमिलनाडु के नेता विरोध करते हैं लेकिन पैसे कमाने के लिए अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...