10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालभाषण दे रहे थे सीएम तभी जिला पंचायत अध्यक्ष ने टोका, मथुरा...

भाषण दे रहे थे सीएम तभी जिला पंचायत अध्यक्ष ने टोका, मथुरा की बात छेड़ मोहन यादव ने विपक्ष को यूं लगाई फटकार

Published on

राजगढ़

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर दम हो तो वे बता दें कि मथुरा में गोपाल कृष्ण का मंदिर बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अपने आका से पूछ के बता सकते हैं तो बता दें। इसके साथ ही कांग्रेस के नकली सांप वाले प्रदर्शन पर भी जानिए क्या कुछ कहा।

दरअसल, सीएम मोहन यादव राजगढ़ में विकास कार्यों का उद्घाटन करने गए थे। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस सभा में सीएम कांग्रेस के साथ राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर बरस रहे थे। तभी मंच पर मौजूद कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया खड़े हो गए। उन्होंने सीएम के भाषण पर आपत्ति ली। वे उठकर जाने लगे तो अन्य नेताओं ने बैठाया। वहीं, इस पर सीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

राहुल गांधी के फोटो बता देना राम के दर्शन करने गए हो तो
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंच पर बैठे कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया से कहा कि भैया राहुल गांधी के फोटो बता देना अगर रामजी के दर्शन करने गए हो तो। रामजी के दर्शन करा देना उनको या तुम ले जाना हो गया काम तुम्हारा। तुम्हारे अपने भाव तुम्हारे पास रखो ये तो विकास के मामलें में जनता हिसाब मांगती है। जो जो नेता जवाबदार है उनको देना पड़ेगा।

नकली सांप वाले प्रदर्शन पर ऐसे साधा निशाना
सीएम ने नकली सांप लाने पर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सांप पकड़ लाए। अरे इनका क्या होगा? अरे बाबा, तुम कांग्रेस को ही पूछते रहो, सांप को ही पकड़ के बैठो। भगवान कृष्ण के काल में भी तुम तो यमुना जी में कालिया नाग बन गए थे। कालिया नाग, ये भाजपा के लोग गोपाल कृष्ण वाले है। उस सांप के फन के ऊपर डांस करके बताते हैं। भगवान का वो रोल हमें याद है।

इसके बाद कांग्रेस के लिए कहा कि तुमने तो भगवान राम के लिए भी जाने क्या क्या किया था। भगवान राम के मामलें भी अड़ेंगे लगाए थे। तुमने कोई कम कसर नहीं रहने दी। भगवान राम के कांग्रेस के नेता दर्शन करने नहीं गए। क्या मामूल भगवान राम के प्रति क्या भाव रखते है। जब वोट आता है, तो राम राम करते है और जैसे ही वोट का मामला गया तो भारत माता की जय।

अभी तो गोपाल कृष्ण बाकी है
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि चलों पुराने मामले भूल जाते हैं। अभी गोपाल कृष्ण बाकी है। आप डंके की चोट पर कहा दो कि मथुरा में गोपाल कृष्ण का मंदिर बनाएंगे। होए दम तो बता दो, अपने काका से पूछों, अपने आका से पूछो, उनकी हिम्मत है तो बोल दें। बताएं हम आपका स्वागत करेंगे। बता देना तुम्हारे बस की बात नहीं है बाबू, इस बात को लेकर हम बैठे हैं। हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...