9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्मीर मुद्दा हल किए बिना... पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त का जहरीला बयान,...

कश्मीर मुद्दा हल किए बिना… पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त का जहरीला बयान, नवाज शरीफ का भारत दौरा याद दिलाया

Published on

इस्लामाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर इस्लामाबाद बौखलाया हुआ है। इसके बाद पाकिस्तानी विदेश नीति के एक्सपर्ट भी भारत के खिलाफ हमलावर हैं। भारत में पूर्व पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक वीडियो जारी कर भारत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पॉडकास्ट के दौरान जो भी कहा वह पूरा सच नहीं है। उन्होंने यहां तक दावा किया कि भारत चाहता ही नहीं है कि पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर हों। उन्होंने अपने वीडियो में सुझाव दिया कि अगर भारत कश्मीर मुद्दे को सुलझा ले तो पाकिस्तान के साथ विवाद का कोई मुद्दा ही नहीं बचेगा।

अब्दुल बासित ने क्या कहा
अब्दुल बासित ने कहा कि पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर जो कुछ भी कहा, वह एकतरफा था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने पहले शपथग्रहण के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया था। लेकिन, उनको अकेला नहीं बुलाया था। सार्क देशों के जितने भी राष्ट्राध्यक्ष थे, उन सबको न्योता दिया गया था। अगर वो नवाज शरीफ को अकेले बुलाते, तो माना जाता कि क्या बात है। लेकिन, उनको इस बात की भी तारीफ करनी चाहिए कि नवाज शरीफ को जब न्योता मिला, तब इस्लामाबाद में एक लॉबी और आम लोग उनके जाने के खिलाफ थे, लेकिन इसके बावजूद नवाज शरीफ भारत गए।

अलगाववादियों पर बोले बारिस
अब्दुल बासित ने कहा कि जब नवाज शरीफ पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए भारत आने वाले थे, उस वक्त मैं भारत में उच्चायुक्त के पद पर था। मेरी जानकारी में तो नहीं, लेकिन तब इस्लामाबाद से अनुरोध किया गया था कि वह इस दौरान नई दिल्ली में अलगाववादी हुर्रियत नेताओं से न मिलें। हालांकि, उसके पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्रियों की यह परंपरा रही थी कि वह भारत दौरे पर हुर्रियत नेताओं से मिलते थे। लेकिन, नवाज शरीफ ने भारत के इस अनुरोध को स्वीकार किया और नई दिल्ली में किसी भी अलगाववादी नेता से मुलाकात नहीं की।

बीजेपी के मेनिफेस्टो पर जहर उगला
अब्दुल बासित ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को सुधारने पर पीएम मोदी के बयान को बीजेपी के मेनिफेस्टो से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारत अगर पाकिस्तान से रिश्ते सुधारना चाहता है तो बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने की बात क्यों लिखी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी यह चाहते हैं कि उनकी शर्तों पर पाकिस्तान के साथ रिश्तें ठीक हों। उन्होंने यह भी कहा कि भारत यह चाहता है कि कश्मीर पर जो मुख्य विवाद है, उससे पाकिस्तान हट जाए और उसे भुलाकर सारी बातें करे। ये तो हो नहीं सकता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...