11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में वापस आ जाएं, हम सीने से लगाएंगे... बांग्लादेश को लाल...

पाकिस्तान में वापस आ जाएं, हम सीने से लगाएंगे… बांग्लादेश को लाल टोपी जैद हामिद का ऑफर

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में लाल टोपी के नाम से कुख्यात जैद हामिद ने बांग्लादेश को बड़ा ऑफर दिया है। उसने कहा है कि बांग्लादेश को 1971 के पहले जैसे पाकिस्तान में मिल जाना चाहिए। उसने यह भी कहा कि पाकिस्तान से अलग बांग्लादेश को बनाने का फैसला वर्तमान बांग्लादेशियों ने नहीं, बल्कि उनके पहले की पीढ़ी ने किया था। उसने कहा कि अगर बांग्लादेश फिर से पाकिस्तान में मिलता है तो वह बांग्लादेशियों को गले से लगाने को तैयार है। जैद हामिद का यह बयान मोहम्मद यूनुस सरकार के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों में आ रही गर्मजोशी के बीच आया है।

जैद हामिद ने क्या कहा
जैद हामिद ने कहा, “वापस आएं,हम आपको दावत देते हैं। पाकिस्तान में वापस आ जाएं। हम आपको दोनों हाथों से समेटकर अपने सीने से लगाएंगे। कोई नफरत अब हमारे दिल में नहीं है, क्योंकि हम जानते हैं कि वो गलतियां आपके पहले वालों की नस्ल से हुई थी, आपका कोई कसूर नहीं है। आप वापस पाकिस्तान में आ जाएं। अपना नाम वापस पाकिस्तान करें। अब दोबारा से सफर वहीं से शुरू करते हैं, जहां से खत्म हुआ था, 1971 के पहले से। आपकी वही शिनाख्त है, जो हमारी है, आपका वही नजरिया है, जो हमारा है। हम सब इकट्ठे लड़े थे दुश्मनों के खिलाफ, इकट्ठे पाकिस्तान को हासिल किया था।”

कौन है जैद हामिद
जैद हामिद का पूरा नाम सैयद ज़ैद जमान हामिद है। जैद हामिद एक घोर कट्टरपंथी, इस्लामी पोलिटिकल कमेंटेटर और प्रॉपगैंडा एक्सपर्ट है। दुनिया के प्रभावशाली मुसलमान हस्तियों की लिस्ट ‘मुस्लिम 500’ में भी जैद हामिद का नाम शामिल है। जैद हामिद का जन्म एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी के परिवार में हुआ था। उनकी मां कश्मीरी मूल की थीं। जैद हामिद इस्लामी जिहाद का समर्थक है और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों का पूरा समर्थन करता है। उसका दावा है कि वो सोवियत-अफगान युद्ध लड़ चुका है, हालांकि इसका कोई सबूत नहीं है। वह पाकिस्तानी राजनीति के मामलों में सेना के हस्तक्षेप का खुले तौर पर समर्थन करता है। वह पाकिस्तान में शरिया का भी समर्थन करता है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...