11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने डूबोया ईरानी खुफिया जहाज! हूतियों के लिए था आंख और...

अमेरिका ने डूबोया ईरानी खुफिया जहाज! हूतियों के लिए था आंख और कान, बौखलाए यमनी गुट ने यूएस एयरक्राफ्ट कैरियर पर बोला हमला

Published on

तेहरान:

यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को 48 घंटों में अमेरिकी युद्धपोतों पर तीसरी बार हमले का दावा किया है। ये हमले तब हो रहे हैं, जब शनिवार से सोमवार तक अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की थी। इस बीच सऊदी मीडिया आउटलेट अल-हदथ ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना ने लाल सागर में ईरानी टोही जहाज जाग्रोस को डूबो दिया है। ईरानी नौसेना का खुफिया जहाज सिग्नल इंटेलिजेंस (SIGINT) में माहिर है और इसे ईरान की नौसेना में सबसे उन्नत टोही पोत माना जाता है। इसे देश का पहला खुफिया जानकारी जुटाने वाला जहाज भी माना जाता है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इजरायल के हमलों से खफा हैं हूती लड़ाके
हूती विद्रोहियों ने गाजा पर इजरायल के हमलों की भी निंदा की है। इजरायल ने मंगलवार तड़के गाजा में हमास के दर्जनों ठिकानों पर हमला किया था। हमास के नियंत्रण वाले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि इजरायली हमलों में कम से कम 330 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उधर, हूती विद्रोहियों ने इजरायली हमलों के खिलाफ हमास के समर्थन में अपने अभियान को तेज करने की कसम खाई है। हूती विद्रोही गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से ही लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कई मालवाहक जहाजों पर हमले किए हैं, जिनमें से कुछ का अपहरण भी किया गया है।

हूतियों ने अमेरिकी नौसेना पर हमले का दावा किया
हूती विद्रोहियों के समर्थन वाले टेलीग्राम चैनलों पर कहा गया कि उन्होंने मिसाइल और ड्रोन से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर हैरी एस ट्रूमैन कैरियर ग्रुप को निशाना बनाया था। इससे यह हमला उत्तरी लाल सागर में पिछले 48 घंटों में “तीसरा हमला” बन गया है। हालांकि, अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के दावे को खारिज कर दिया है। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि हूती “झूठ और गलत सूचना को फैला रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित हूती समूह “हमारे हमलों के परिणामों को कम करके आंकने और अपने हमलों की सफलताओं को बढ़ा-चढ़ाकर बताने वाले झूठे दावों के लिए जाना जाता है।”

अमेरिकी वायु सेना ने क्या कहा
अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि हूतियों के किए गए हमलों की पुष्टि करना “कठिन” है, क्योंकि विद्रोही अपने लक्ष्यों से “100 मील” (160 किलोमीटर) से अधिक दूर रह गए थे।

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन
हूती मीडिया ने कहा कि सोमवार को होदेदा और अल-सलिफ क्षेत्रों और मंगलवार की सुबह राजधानी सना में नए अमेरिकी हमले हुए – सना में हजारों लोगों ने “अमेरिका की मौत, इजरायल की मौत!” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। हूती आंदोलन के जन्मस्थान सादा में भी बड़ी भीड़ जमा हुई और धमार, होदेदा और अमरान में भी प्रदर्शन हुए। वाशिंगटन द्वारा शनिवार से यमन पर हवाई हमलों का एक नया अभियान शुरू करने के बाद विरोध प्रदर्शन हुए, जिसका उद्देश्य हूतियों पर लाल सागर के शिपिंग पर अपने हमले बंद करने के लिए दबाव डालना था। हूतियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को अमेरिकी हमलों में 53 लोग मारे गए और 98 घायल हो गए।

ईरान के बिना कोई हूती नहीं: अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वे तेहरान समर्थित समूह द्वारा किए गए किसी भी अन्य हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराएंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अब से हूती द्वारा चलाई गई हर गोली को ईरान के हथियारों और नेतृत्व से चलाई गई गोली के रूप में देखा जाएगा, और ईरान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।” ईरान ने उनके बयान को “आक्रामक” कहा। फॉक्स न्यूज़ के साथ एक टेलीविजन इंटरव्यू में, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के बिना हूती का “अस्तित्व नहीं हैं।” उन्होंने कहा, “ईरान के बिना, हूती के लिए इस परिमाण का कोई खतरा नहीं है।”

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...