11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के ताजा हमले में हमास के कई मंत्रियों की मौत, नेतन्याहू...

इजरायल के ताजा हमले में हमास के कई मंत्रियों की मौत, नेतन्याहू ने नाइट अटैक में किया खात्मा

Published on

नई दिल्ली,

गाजा में इजरायल के हवाई हमलों में हमास के कई प्रमुख नेता मारे गए हैं. हमले में हमास की सरकार के प्रमुख, महमूद अबू वाटफा भी मारे गए हैं, जो आंतरिक मंत्रालय के महानिदेशक थे. इनके अलावा, हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य अबू ओबैदा मोहम्मद अल-जमासी और इस्साम अ-दालीस भी इनमें शामिल थे. हमास के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख बहजत अबू सुल्तान और न्याय मंत्रालय के महानिदेशक अबू अम्र अल-हत्ता भी इन हमलों के शिकार बने हैं.

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली सेना द्वारा गाजा पर किए गए इन हमलों ने 413 से अधिक फिलिस्तीनियों की जान ले ली, जिसमें बच्चों की बड़ी संख्या शामिल है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 413 मृतकों को गाजा के अस्पतालों में पहुंचाया गया है और कुछ लोगों के अब भी मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है.

19 जनवरी को शुरू हुआ था संघर्षविराम
हमास ने इजरायली हमलों को जनवरी 19 को शुरू हुए संघर्षविराम समझौते का एकतरफा उल्लंघन करार दिया है. हमास ने बयान जारी कर कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी चरमपंथी सरकार ने संघर्षविराम को रद्द करने का फैसला किया है, जिससे गाजा में बंधकों का अज्ञात भविष्य संकट में पड़ सकता है.

हमास ने अरब और इस्लामी देशों के लोगों, साथ ही पूरी दुनिया के “स्वतंत्र लोगों” से सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है. फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) सशस्त्र समूह ने भी इजरायल पर संघर्षविराम की वार्ताओं को “जानबूझकर खत्म करने” का आरोप लगाया है.

खानी यूनिस से लेकर रफाह, गाजा सिटी तक हमले का असर
अक्टूबर 2023 में शुरू हुए संघर्ष के बाद से ही अस्पताल पहले से ही भरे हुए हैं और ताजा हमलों के घायलों को संभालने में मुश्किलें आ रही हैं. गाजा के विभिन्न हिस्सों खानी यूनिस से लेकर रफाह, गाजा सिटी और देइर एल-बलह तक में इजरायल के रातभर के हमलों का असर देखा गया है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...