11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएलॉन मस्क की Tesla कारों पर ताबड़तोड़ हमले, कार मालिकों की निजी...

एलॉन मस्क की Tesla कारों पर ताबड़तोड़ हमले, कार मालिकों की निजी जानकारी भी लीक, हैकर्स ने रखी अजीब शर्त

Published on

नई दिल्ली,

अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क जहां एक तरफ सुनीता विलियम्स और बाकी अंतरिक्षयात्रियों की सकुशल वापसी पर वाह-वाही लूट रहे हैं. वहीं उनकी टेस्ला कारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिका में उनकी कई टेस्ला कारों में आग लगा दी गई जबकि टेस्ला मालिकों की निजी जानकारी भी लीक की जा रही है.

लॉस वेगस में मंगलवार को कई टेस्ला कारों में आग लगा दी गई. हालांकि, इन घटनाओं में किसी को चोट नहीं पहुंची है. मामले की जांच कर रही एफबीआई ने इन घनटाओं को संभावित आतंकी घटना करार दिया है. एक अधिकारी ने इसे टेस्ला पर टारगेटेड हमला बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंसास सिटी में टेस्ला के दो साइबरट्रकों में आग लगा दी गई. साउथ कैरोलिनी में टेस्ला के चार्जिंग स्टेशन को आग लगाने की कोशिश की गई.

टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने वाहनों में आग लगाए जाने के इन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इन्हें आतंकी घटना बताया है. मस्क ने कहा कि इस तरह की हिंसा पागलपन और पूरी तरह से गलत है. टेस्ला सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें बनाती हैं और इस तरह के हमले हम पर नहीं होने चाहिए.

वहीं, हैकर्स ने ‘Dogequest’ नाम की वेबसाइट बनाकर हजारों टेस्ला मालिकों की निजी जानकारी लीक कर दी है. इस वेबसाइट पर कार मालिकों के नाम, पते और फोन नंबर सार्वजनिक किए गए हैं. वेबसाइट पर एक इंटरेक्टिव मैप भी मौजूद है, जिसमें टेस्ला डीलरशिप और चार्जिंग स्टेशनों की लोकेशन को भी उजागर किया गया है. संभावना है कि ये डेटा लीक टेस्ला मालिकों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.

कहा जा रहा है कि हैकर्स ने शर्त रखी है कि वे टेस्ला कार मालिकों की जानकारी तभ हटाएंगे, जब यह साबित कर दिया जाए कि उन टेस्ला मालिकों ने अपनी इलेक्ट्रिक कार बेच दी है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...