8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूच औरतें बेशर्म, कपड़े फाड़कर चिल्ला रहीं... देखिए कैसे जहर उगल रहा...

बलूच औरतें बेशर्म, कपड़े फाड़कर चिल्ला रहीं… देखिए कैसे जहर उगल रहा पाकिस्तानी ‘लाल टोपी’ जैद हामिद

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तानी सेना का प्रॉपगैंडा एक्सपर्ट और भारत विरोधी कट्टर इस्लामी जैद हामिद अब बलूचों के खिलाफ जहर उगलने लगा है। उसने अपने ही देश के नागरिकों, खासकर एक प्रांत की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणियां की और पाकिस्तानी सेना की जमकर तारीफों के पुल बांधे। उसका बयान तब आया है, जब कुछ दिनों पहले ही बलूच विद्रोहियों ने एक ट्रेन का अपहरण कर लिया था। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाने और हत्या करने का भी दावा किया था। जैद हामिद को ‘लाल टोपी’ के नाम से भी जाना जाता है। इसे अक्सर भारत के खिलाफ ‘गजवा-ए-हिंद’ पर जहर उगलते हुए सुना जा सकता है।

जैद हामिद ने बलूच औरतों पर क्या कहा
जैद हामिद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “पाकिस्तानी फौज है, जो तुम्हारी (बलूच) औरतों की इज्जत बचा रही है। अगर इंडियन आर्मी यहां पर आएगी तो उसके सामने ऐसे जलूस निकालेंगे तो वो… सड़क पर घसीटते हुए ले जाएंगे। इनके ख्याल में इंडियन आर्मी वैसे ही लिहाज करेगी, जैसे पाकिस्तानी फ्रंटियर फोर्स (एफसी) और पाकिस्तानी सेना लिहाज करती है। बेशर्म औरते हैं ये सारी की सारी। कोई गैरतमंद औरत अपनी बेइज्जती और… की बात पब्लिक में नहीं करती।”

जैद हामिद ने बलूच औरतों को बताया ‘बेगैरत’
उसने आगे कहा, “इजरायलियों ने क्या-क्या जुल्म नहीं किया फिलिस्तीनी औरतों पर। एक फिलिस्तीनी औरत कभी नहीं बोलती कि हमारे साथ इजरायल ने क्या किया। अफगानी औरतों के साथ अमेरिकी फौज ने क्या किया, एक भी अफगानी औरत नहीं बोलती। इनके साथ कुछ भी नहीं किया पाकिस्तानी आर्मी ने और सड़क पर चीखें मार रही होती हैं कि हमारी सलवारें फाड़ दीं तो कपड़े फाड़ दिए। ऐसी बेगैरत औरते हैं ये…। कोई मुसलमान औरत ऐसी चीखती-चिल्लाती नहीं है, तवायफों की तरह कि हमारे कपड़े फट गए और हमारी सलवारें उतार दीं।”

बलूचिस्तान में क्या कर रही पाकिस्तानी सेना
पाकिस्तानी सेना दशकों से अपने ही देश के बलूच नागरिकों के व्यवस्थित नरसंहार में शामिल रही है। खुद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया है कि बलूचिस्तान के लोगों पर सेना ने जुल्म किए हैं। लोगों को जबरन गायब किया गया है। आज भी हजारों की संख्या में बलूच नागरिकों का कोई अता-पता नहीं है। ये वो लोग हैं, जिन्हें पाकिस्तानी सेना ने अगवा किया। इन लोगों के घर वाले आज भी हाथों में तस्वीरें लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं और कोई जवाब देने वाला नहीं है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...