10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलसुनील छेत्री की मैदान पर दमदार वापसी, 16 महीने बाद भारतीय फुटबॉल...

सुनील छेत्री की मैदान पर दमदार वापसी, 16 महीने बाद भारतीय फुटबॉल टीम को मिली जीत

Published on

शिलांग:

करिश्माई स्टार सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करते हुए शानदार गोल दागा जिससे भारत ने बुधवार को यहां मैत्री फुटबॉल मैच में मालदीव को 3-0 से हरा दिया। इस जीत से घरेलू टीम को नवंबर 2023 से शुरू हुए 12 मैच के हार के सिलसिले को तोड़ने में मदद मिली। राहुल भेके ने 35वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई। इससे बाद लिस्टन कोलाको ने 66वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया था।

पिछले साल मई में संन्यास लेने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले 40 वर्षीय छेत्री ने इस दिन को यादगार बना दिया। उन्होंने 77वें मिनट में हेडर से भारत के लिए तीसरा गोल करके अपना 95वां अंतरराष्ट्रीय गोल दाग दिया। कप्तान छेत्री 47वें मिनट में भी गोल करने के करीब पहुंचे थे लेकिन मालदीव के गोलकीपर ने उनका प्रयास विफल कर दिया था। 82वें मिनट में मैदान में उनकी जगह इरफान याडवाड को उतारा गया। छेत्री ने संन्यास के 286 दिन बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की।

यह 16 महीनों में भारत की पहली जीत है और मानोलो मार्केज के मार्गदर्शन में भी पहली जीत है जिन्हें पिछले साल जुलाई में मुख्य कोच बनाया गया था। भारत को इससे पहले आखिरी जीत 16 नवंबर 2023 को कुवैत सिटी में 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग दौर के मैच में कुवैत (1-0) के खिलाफ मिली थी। बुधवार से पहले मार्केज के मार्गदर्शन में भारत एक बार हारा और तीन मैच ड्रॉ खेले।

यह मैच एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के लिए एक ड्रेस रिहर्सल था जो 25 मार्च को इसी स्थान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। छेत्री ने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करने का फैसला किया ताकि टीम एएफसी एशियाई कप के क्वालीफायर में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सके जिसकी शुरूआत 25 मार्च के मुकाबले से होगी। मालदीव विश्व रैंकिंग में 162वें स्थान पर काबिज है जो भारत (126) से 36 स्थान नीचे है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...