2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यUP: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती फैसल की पीट-पीटकर हत्या, अन्य मरीजों...

UP: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती फैसल की पीट-पीटकर हत्या, अन्य मरीजों ने किया जमकर हंगामा

Published on

बिजनौर ,

बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में स्थित आदर्श नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक फैसल को 25 फरवरी 2025 को नशा छुड़ाने के लिए भर्ती किया गया था. लेकिन देर रात नशा मुक्ति केंद्र में पहले से भर्ती गौरव और अमित ने किसी बात पर विवाद के बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार, हत्या की पूरी वारदात केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें दोनों आरोपी फैसल को मारते हुए दिख रहे हैं. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घसीटते हुए केंद्र के पीछे मैदान में फेंक दिया. सुबह जब स्टाफ को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस और मृतक के परिवार को सूचित किया.

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की हत्या
मृतक के पिता शमशुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने अमित और गौरव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र में अन्य मरीजों ने जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की जाती है और उन्हें भूखा रखा जाता है. उन्होंने पुलिस से घर भेजने और जमा किए गए पैसे वापस दिलाने की मांग की. पुलिस ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...