8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस और यूक्रेन के बीच जल्द थमेगा युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने जो...

रूस और यूक्रेन के बीच जल्द थमेगा युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने जो कहा वो कर दिखाया, पुतिन और जेंलेस्की दोनों को कर दिया सीधा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप लगातार ये कहते रहे थे कि वॉइट हाउस में आते ही वह यूक्रेन युद्ध को खत्म करा देंगे। अब राष्ट्रपति बनने के दो महीने बाद उनका ये वादा सच होता दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है, जिसके बाद दोनों देश सैद्धांतिक रूप से सीमित युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अब हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि क्या रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त होने के करीब पहुंच गया है। आइए समझते हैं।

युद्धविराम पर सहमत यूक्रेन
डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक घंटे तक फोन पर बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने आंशिक युद्धविराम पर सहमति जताई। जेलेंस्की ने इसे शांति की दिशा में पहला कदम बताया, जो रूस के हमले के तीन साल बीत जाने के बाद हासिल होने वाला है। जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमारा मानना है कि अमेरिका के साथ, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ और अमेरिकी नेतृत्व में, इस साल स्थायी शांति हासिल की जा सकती है।’

यूक्रेनी नेता ने आगे लिखा, ‘युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करने की दिशा में पहला कदम ऊर्जा और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों को समाप्त करना हो सकता है। मैंने इस कदम का समर्थन किया और यूक्रेन ने पुष्टि की कि हम इसे लागू करने के लिए तैयार हैं।’

जेलेंस्की ने बातचीत को बताया सकारात्मक
जेलेंस्की ने ट्रंप से बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति से कोई दबाव महसूस नहीं हुआ। ‘यह एक उपयोगी बातचीत थी। शायद हमारी अब तक की सबसे उपयोगी बातचीत। मूड सकारात्मक था।’ इसके पहले दोनों नेताओं के बीच ओवल ऑफिस की बातचीत टकराव के चलते काफी सुर्खियों में आ गई थी।

ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ फोन कॉल को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, अधिकांश चर्चा कल राष्ट्रपति पुतिन के साथ की गई कॉल पर आधारित थी, ताकि रूस और यूक्रेन दोनों को उनके अनुरोधों और जरूरतों के अनुसार एक साथ लाया जा सके।

फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों का स्वामित्व अमेरिका द्वारा लेने की संभावना को भी उठाया और कहा कि यह यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे के लिए सबसे अच्छी सुरक्षा होगी। यूक्रेन की सहमति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की फोन कॉल के बाद आई है, जिसमें मॉस्को ने यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर 30 दिनों तक हमला न करने पर सहमति जताई। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति ने ट्रंप की 30 दिवसीय पूर्ण युद्धविराम की पेशकश पर सहमत होने से इनकार कर दिया।

समझौते की बारीकियों पर चर्चा बाकी
हालांकि, यूक्रेन और रूस सैद्धांतिक रूप से सीमित युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, लेकिन समझौते की बारीकियों पर अस्पष्टता बनी हुई है। साथ ही इसका कार्यान्यवयन और भी संदिग्ध है। इसकी आशंका को बल मिला है, वॉइट हाउस और क्रेमलिन से इस्तेमाल की गई भाषा से। मंगलवार को ट्रंप-पुतिन की बातचीत के बाद वॉशिंगटन ने अपने रीडआउट में ऊर्जा और बुनियादी ढांचा कहा, जबकि मॉस्को ने इसका उल्लेख ‘ऊर्जा बुनियादी ढांचा’ के रूप में किया। भाषा में छोटा का अंतर महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि बुनियादी ढांचे का दायरा कहीं अधिक होगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...