8.6 C
London
Sunday, April 12, 2026
Homeराज्य'टी-शर्ट खोलकर आएं तो सदन चलेगा...', लोकसभा में विपक्षी सांसदों पर भड़के...

‘टी-शर्ट खोलकर आएं तो सदन चलेगा…’, लोकसभा में विपक्षी सांसदों पर भड़के ओम बिड़ला

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में गुरुवार को परिसीमन के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला और सदन की कार्यवाही शुरू होती ही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. सदन में तमिलनाडु के सांसद डिलिमिटेशन के मुद्दे पर अपना विरोध जताने के लिए टी-शर्ट पहनकर आए थे और कार्यवाही शुरू होती ही नारेबाजी करने लगे, इसे लेकर स्पीकर ओम बिड़ला नाराज हो गए और उन्होंने विपक्षी सांसदों को जमकर फटकार लगाई.

नारे लगाएंगे तो सदन नहीं चलेगा
स्पीकर ने हंगामा करने वाले सांसदों से कहा कि सदन मर्यादा से चलता है, गरिमा से चलता है. कुछ सदस्य लगातार नियमों को तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नियम संख्या 349 पढ़ लीजिए, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि सदन में किस तरह का बर्ताव करना चाहिए. अगर आप टी-शर्ट पहनकर यहां आएंगे, नारे लिखकर लाएंगे, सदन में नारे लगाएंगे तो सदन नहीं चलेगा.

मर्यादा बनाना मेरी जिम्मेदारी
ओम बिड़ला ने कहा कि अगर आप टी-शर्ट खोलकर आएंगे तो सदन चलेगा, वरना सदन नहीं चलेगा. आप बाहर जाइये. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा नेता हो या कोई भी लीडर अगर वह सदन की मर्यादा का उल्लंघन करेगा तो स्पीकर के नाते इसे बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि आप सदन नहीं चलाना चाहते हैं और ऐसा कहते हुए उन्होंने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही परिसीमन, तीन भाषा नीति और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हो रहा है. खासतौर पर तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके के सांसद इस मुद्दे पर सदन के भीतर और बाहर मुखरता से विरोध रहे हैं. गुरुवार को भी कमिनोझी, तिरुचि शिवा समेत डीएमके के तमाम सांसद टी-शर्ट पहनकर लोकसभा पहुंचे. इस पर लिखा था- फेयर डिलिमिटेशन, तमिलनाडु लड़ेगा! तमिलनाडु जीतेगा! इसके बाद जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तब भी हंगामा जारी रहा. आखिर में स्पीकर ओम बिड़ला ने दो बजे सदन की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

Latest articles

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...