11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यकोलकाता रेप एंड मर्डर केसः विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली महिला...

कोलकाता रेप एंड मर्डर केसः विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली महिला डॉक्टर का तबादला

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को एक ऐसी महिला डॉक्टर के तबादले का फरमान जारी किया है, जो पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्याकांड का शिकार बनी ट्रेनी महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग करने वाले आंदोलनकारियों की अगुआई कर रही थीं.

दरअसल, राज्य सरकार ने डॉ. सुवर्णा गोस्वामी को तबादला नोटिस जारी किया है. डॉ. सुवर्णा पिछले साल अगस्त में आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई एक महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करने वालों में सबसे आगे थीं. वो उस धरने का नेतृत्व रही थीं.

पश्चिम बंगाल लोक स्वास्थ्य सह प्रशासनिक सेवा की सदस्य और वर्तमान में दक्षिणी पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में डिप्टी सीएमओएच-II के पद पर तैनात डॉ. सुवर्णा गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्से में दार्जिलिंग टीबी अस्पताल के अधीक्षक के रूप में अगले आदेश तक कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है.

सरकारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. सुनेत्रा मजूमदार, डिप्टी सीएमओएच-IV, पूर्व बर्धमान, अगले आदेश तक अपने सामान्य कर्तव्यों के अलावा अस्थायी रूप से डिप्टी सीएमओएच-II का कार्यभार संभालेंगी.आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त के महीने में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थीं, जिसके बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...