8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यहेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ रांची कोर्ट में शिकायत,...

हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ रांची कोर्ट में शिकायत, पूर्व PA ने लगाए जबरन वसूली समेत कई गंभीर आरोप!

Published on

रांची,

JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ उनके पूर्व निजी सचिव देवाशीष घोष के परिजनों ने केस दर्ज कराया है. यह शिकायत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रांची की कोर्ट में दर्ज हुई है. बीते 7 मार्च को सीता सोरेन के पूर्व निजी सचिव देवाशीष घोष को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. देवाशीष के खिलाफ सीता सोरेन पर गन तानने और हमले की कोशिश के आरोप लगे थे. हालांकि इस मामले में अब नया मोड़ आ आ गया है.

दरअसल, निजी सचिव देवाशीष घोष की बहन रांची के हटिया में रहने वाली रीना घोष ने सीता सोरेन समेत 4 अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. इसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. रीना घोष के मामले में अधिवक्ता रमेश चंद्रा और दीपक कुमार ने बहस की और पक्ष रखा. अब अदालत ने 28 अप्रैल को रीना घोष के बयान दर्ज करने का समय तय किया है.

सीता सोरेन के खिलाफ शिकायत में रीना घोष ने कहा है कि उनके बड़े भाई देवाशीष घोष को साजिश रचकर गिरफ्तार करवाया गया है. देवाशीष को फर्जी हथियार के जरिए गिरफ्तार कराया गया. उन पर हमले का आरोप लगा दिया गया.

सीता सोरेन इस बात से नाराज थीं कि जामताड़ा से जब उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा तो उसमें सबकुछ मैनेज कर रहे उनके निजी सचिव देवाशीष ने पानी की तरह पैसे बहा दिए. सीता सोरेन चुनाव हार गईं तो देवाशीष से पैसे वापस मांगने लगीं और दबाव बनाने लगीं. इसी दौरान सीता सोरेन के सहयोगी व बॉडी गार्ड्स 7 मार्च को धनबाद में सरायढेला स्थित होटल में देवाशीष को जबरन उठाकर ले गए.

इसके बाद देवाशीष की गाड़ी की चाबी, एटीएम, देवाशीष की गाड़ी में रखे चेकबुक, जमीन के दस्तावेज छीन लिए. दबाव बनाकर तीन लाख रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए. गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए फॉर्म 29 और फॉर्म 30 पर भी हस्ताक्षर करवा लिए. लिहाजा रीना घोष ने Axis bank को फंड ट्रांसफर नहीं करने, डीटीओ ऑफिस को गाड़ी की Ownership ट्रांसफर नहीं करने और रजिस्ट्रार को जमीन ट्रांसफर करने पर रोक लगवा दी है.

देवाशीष घोष को पूर्व विधायक सीता सोरेन पर हमले की कोशिश के लिए धनबाद पुलिस ने 7 मार्च को गिरफ्तार किया था. सीता सोरेन ने जामताड़ा से विधानसभा का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था, जिसमें वे हार गईं थीं. उससे पहले लोकसभा का चुनाव भी उन्होंने दुमका से लड़ा था, उन्हें हार मिली थी. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने JMM छोड़ दिया था.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...