11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंकाई समुद्र में ड्रैगन की साजिश, भारत के खिलाफ चलने लगा चाल

श्रीलंकाई समुद्र में ड्रैगन की साजिश, भारत के खिलाफ चलने लगा चाल

Published on

नई दिल्ली

भारत के खिलाफ चीन की चालबाजी एक बार फिर सामने आई है। इस बार ड्रैगन श्रीलंका में साजिश रचकर भारतीय मछुआरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। अपने षडयंत्र को अंजाम देने के लिए चीन के अधिकारी बकायदा श्रीलंका के मछुआरों से मुलाकात कर रहे हैं। सीधे तौर पर यह चीन की श्रीलंका में दबदबा बढ़ाने की कोशिश है।

दरअसल, चीन इन दिनों उत्तरी और पूर्वी श्रीलंका के अशांत पानी में मछली पकड़ रहा है, लेकिन इसके साथ वह श्रीलंका के स्थायी मछुआरों को भारत के खिलाफ भड़काने की साजिश भी रच रहा है। चीन यह भी नहीं सोच रहा है कि इससे हिंद महासागर में भारत के हितों पर असर पड़ सकता है।

श्रीलंका के जाफना में प्रदर्शन की हो रही तैयारी
चीन की इन चालबाजियों का ही असर है कि अब श्रीलंका के उत्तरी द्वीपों में मछुआरों ने भारत पर अतिक्रमण का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। चीन की बातों में आकर ये मछुआरे अब जाफना शहर के मत्स्य विभाग के दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

मछुआरों को भारत के खिलाफ भड़का रहा ड्रैगन
हमारे सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सीनियर अधिकारियों ने कुछ समय पहले श्रीलंका के उत्तरी द्वीपों के मछुआरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। उन्होंने मछुआरों से उनकी शिकायतें पूछीं। एक श्रीलंकाई एक्सपर्ट के मुताबिक चीन ने यह कदम उत्तरी क्षेत्र के मछुआरों को भारत के खिलाफ भड़काने के लिए उठाया है।

भारत के प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश!
चीन ऐसा इसलिए भी कर रहा है, क्योंकि उत्तरी और पूर्वी श्रीलंका में भारत के कई प्रोजेक्ट्स हैं, जो रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। चीन इन क्षेत्रों के स्थानीय लोगों में भारत के खिलाफ फूट डालने की पूरी कोशिश कर रहा है।

दक्षिण भारत के मछुआरों के कारण हो रहा नुकसान!
इस घटनाक्रम के बीच उत्तरी प्रांत के ग्रामीण मछुआरा संघ ने खुद को चीन की इस साजिश से दूर कर लिया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि वह खुद को भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने नहीं देंगे। हालांकि, उत्तरी प्रांत मछुआरा संघ लंबे समय से आरोप लगा रहा है कि उन्हें दक्षिण भारत के मछुआरों से नुकसान हो रहा है।

भारतीय मछुआरे लगातार किए जा रहे गिरफ्तार
श्रीलंका के अधिकारी भारतीय मछुआरों को लगातार गिरफ्तार कर रहे हैं। मछुआरों के सामान भी जब् किए जा रहे हैं। बात इतनी बढ़ गई है कि तमिलनाडु में इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है. बता दें कि उत्तरी प्रांत का मछुआरा संघ भारत के महावाणिज्य दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन भी कर चुका है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...