10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के रक्षा मंत्रालय से 60 हजार सरकारी कर्मचारियों की छंटनी! ट्रंप...

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय से 60 हजार सरकारी कर्मचारियों की छंटनी! ट्रंप के प्लान से मचा हड़कंप

Published on

अमेरिका में सरकारी नौकरियों से छंटनी का दौर जारी है और हर विभाग से सैकड़ो-हजारों लोग निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय में 60 हजार लोगों की छंटनी की तैयारी हो रही है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को पेंटागन के तौर पर भी जाना जाता है, जो उस बिल्डिंग का नाम है, जहां मंत्रालय का मुख्यालय है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार के खर्चों में कटौती करना चाहते हैं और इसलिए हर विभाग से लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है।

ट्रंप सरकार का मकसद सरकारी कामकाज को सुव्यवस्थित करना और कर्मचारियों की संख्या को कम करना है। इस छंटनी की वजह से पेंटागन के लगभग 5% से 8% कर्मचारी प्रभावित होंगे। ये देश के सबसे बड़े मंत्रालय में बड़े पैमाने पर होने वाले बदलावों का संकेत भी है। पेंटागन बजट में कटौती और दक्षता में सुधार करना चाहता है। खर्च और बर्बादी को कम करने के निर्देशों के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। इस फैसले से पूरे अमेरिकी सरकार में हलचल मचने की उम्मीद है।

छंटनी को कैसे अंजाम दिया जाएगा?
ट्रंप सरकार के सरकारी दक्षता अभियान के तहत पेंटागन में 50,000 से 60,000 नौकरियों की कटौती की जाएगी। छंटनी, इस्तीफे और नई भर्ती पर रोक के माध्यम से कटौती को अंजाम दिया जाएगा। ‘फोर्क इन द रोड’ नाम का प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है, जिसके जरिए कुछ कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का ऑप्शन दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोग्राम का फायदा उठाने वाले कर्मचारियों की संख्या 21,000 से कम है। इसका मतलब है कि बाकी लोगों को जबरदस्ती निकाला जाएगा।

पेंटागन का मकसद अपनी वर्कफोर्स में लगभग 5% से 8% कर्मचारियों की छंटनी करना है। इस योजना में नई भर्ती पर रोक भी शामिल है। ऐसा होता है तो हर महीने लगभग 6,000 पद कम हो जाएंगे। कई कटौती स्वैच्छिक उपायों के माध्यम से की जा रही हैं। पेंटागन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि इन कटौतियों से विभाग के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यों पर असर न पड़े। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि सरकार के इस फैसले की वजह से सुरक्षा कार्यों के प्रभावित होने की पूरी उम्मीद है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...