11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्पेस में ओवरटाइम के लिए सुनीता विलियम्स को प्रतिदिन बस 430 रुपये?...

स्पेस में ओवरटाइम के लिए सुनीता विलियम्स को प्रतिदिन बस 430 रुपये? सुनकर हैरान रह गए ट्रंप, बोले- अपनी जेब से…

Published on

वॉशिंगटन,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह नासा के अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के ओवरटाइम वेतन का भुगतान अपनी जेब से करेंगे. ये दोनों अंतरिक्ष यात्री इस हफ्ते की शुरुआत में पृथ्वी पर लौटे हैं. उनका स्पेस मिशन अनियोजित रूप से 9 महीने तक खिंच गया था.

विलियम्स और विलमोर ने जून 2024 में एक हफ्ते के मिशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बोइंग स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें 278 अतिरिक्त दिन अंतरिक्ष में बिताने पड़े. व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इन अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान मिलेगा, तो उन्होंने कहा, ‘मुझसे किसी ने इस बारे में बात नहीं की. अगर जरूरत पड़ी, तो मैं इसे अपनी जेब से दूंगा.’

क्या कहते हैं नासा के नियम?
नासा के नियमों के अनुसार, विलियम्स और विल्मोर को अंतरिक्ष में बिताए गए अतिरिक्त समय के लिए कोई वेतन नहीं मिलेगा. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सरकारी कर्मचारी होते हैं और उन्हें फिक्स सैलरी मिलती है, भले ही वे अंतरिक्ष में कितने भी दिन रहें. हालांकि, उनके लिए यात्रा, भोजन और आवास की व्यवस्था नासा द्वारा की जाती है.

ट्रंप ने पूछा- बस इतना ही?
नासा उन्हें एक मामूली भत्ता देता है, जो केवल 5 डॉलर (430 रुपये) प्रति दिन है. इस हिसाब से, 278 दिनों के लिए सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को केवल 1,430 डॉलर (1,22,980.50 रुपये) मिलेंगे. जब यह आंकड़ा ट्रंप के सामने रखा गया, तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ‘क्या बस इतना ही? उन्होंने जो झेला, उसके लिए यह बहुत कम है.’

कितनी है सुनीता विलियम्स की सैलरी?
नासा के अंतरिक्ष यात्री हफ्ते में 40 घंटे काम करते हैं, लेकिन उन्हें ओवरटाइम, वीकेंड या हॉलिडे पे नहीं दिया जाता. एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता विलियम्स GS-15 लेवल की कर्मचारी हैं और उनकी वार्षिक सैलरी 1,52,258 डॉलर (1.30 करोड़ रुपये) है, जिसमें स्वास्थ्य बीमा और आवास भत्ता भी शामिल है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...