12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलश्रेया घोषाल से पठान शाहरुख ही नहीं दिशा पाटनी और करण औजला...

श्रेया घोषाल से पठान शाहरुख ही नहीं दिशा पाटनी और करण औजला तक के जलवे, IPL की ओपनिंग में भौकाल

Published on

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की धमाकेदार शुरू हो गई है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरमनी का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ ही बॉलीवुड के कई कलाकार नजर आए।

दिशा दोबारा स्टेज पर आई
दिशा पाटनी एक बार फिर से स्टेज पर आईं। इस समय करण परफॉर्म कर ही रहे थे। उन्होंने करण के गाने टेल मी पर अपने स्टेप्स दिखाए। इसके साथ ही परफॉर्मेंस का दौर खत्म हुआ।

करण औजला ने महौल बना दिया
दिशा पाटनी के बाद पंजाबी सिंगर करण औजला स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने अपने गानों से धूम मचा दी। करण ने जैसे ही ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’ गाया दर्शक झूम उठे। इसके साथ ही उन्होंने वेवी और साफ्टली भी गाया।

दिशा पाटनी ने दिखाए डांस मूव्स
श्रेया घोषाल के बाद दिशा पाटनी स्टेज पर पहुंचीं। दिशा ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से मंच पर धूम मचा दी। टू पीस में दिखा ने अपनी फिल्मों की गानें पर जोरदार डांस किया। अपने स्टेप्स से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।

शाहरुख खान ने की शुरुआत
आईपीएल 2025 के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत शाहरुख खान ने की। वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के मालिक भी हैं। शाहरुख खान ने आईपीएल को लेकर कई प्रेरणादायक बातें कहीं। शाहरुख खुद भी पहले सीजन से आईपीएल का हिस्सा हैं। उन्होंने ही परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट का नाम भी अनाउंस किया।

श्रेया घोषाल ने लूटी महफिल
परफॉर्मेंस की शुरुआत श्रेसा घोषाल ने की। श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज के साथ अपने प्रदर्शन की शुरुआत ‘अमी जे तोमार”‘ के भावपूर्ण गायन से की, जिसके बाद उन्होंने ‘घूमर’ और ‘कर हर मैदान फतेह’ सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...