11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहले बेटे को घुमाया डिज्नीलैंड, फिर बेरहमी से मार डाला, 'कलयुगी' मां...

पहले बेटे को घुमाया डिज्नीलैंड, फिर बेरहमी से मार डाला, ‘कलयुगी’ मां की दरिंदगी

Published on

न्यूयॉर्क:

मां… सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक बच्चे के लिए उसकी पूरी दुनिया होती है. लेकिन क्या हो जब मां ही अपने जिगर के टुकड़े की जान लेने के पीछे पड़ जाए. दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां भारतीय मूल की एक महिला पर ‘डिज्नीलैंड’ में तीन दिन छुट्टियां मनाने के बाद अपने 11 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है. ये खबर सुनकर हर कोई हैरान है. कैलिफोर्निया में ऑरेंज काउंटी के जिला अटॉर्नी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया गया कि सरिता रामाराजू (48) पर अपने बेटे की हत्या का आरोप है. जांच की जा रही है और अगर सरिता रामाराजू दोषी पाई जाती है तो उसे अधिकतम 26 वर्ष की सजा हो सकती है.

क्या है पूरा मामला
सरिता 2018 में अपने पति से तलाक लेने के बाद कैलिफोर्निया से चली गई थी. तलाक के बाद सरिता के बेटे का संरक्षण उसके पास नहीं था लेकिन उसे अपने बेटे से मिलने की अनुमति थी. घटना से पहले सरिता अपने बेटे के साथ सांता एना के एक मोटल में ठहरी थी. उसने अपने और अपने बेटे के लिए डिज्नीलैंड के तीन दिवसीय पास खरीदे थे. सरिता को 19 मार्च को जिस दिन मोटल से जाना था और अपने बेटे को उसके पिता को सौंपना था, उसने उसी दिन सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर पुलिस को फोन करके बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी है और आत्महत्या करने के लिए गोलियां खा ली हैं. सांता एना पुलिस जब मोटल पहुंची तो उसने देखा कि बच्चा डिज्नीलैंड की यादगार वस्तुओं के बीच एक कमरे में बिस्तर पर मृत पड़ा था. पुलिस के बयान में कहा गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि लड़के की कई घंटों पहले ही हत्या कर दी गई थी.

पुलिस ने बताया कि मोटल के कमरे के अंदर एक बड़ा चाकू मिला जिसे एक दिन पहले खरीदा गया था. अज्ञात पदार्थ के सेवन के बाद सरिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई. उसे अपने बेटे की हत्या करने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया.

बच्चे के संरक्षण का अधिकार पिता के पास था
सरिता और उसके पति प्रकाश राजू के बीच अपने बेटे के संरक्षण के अधिकार को लेकर पिछले साल से कानूनी लड़ाई चल रही थी. बच्चे के संरक्षण का अधिकार उसके पिता प्रकाश को सौंपा गया था. ऑरेंज काउंटी के जिला अटॉर्नी टॉड स्पिट्जर ने कहा, ‘‘किसी बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह उसके माता-पिता की बाहों में होनी चाहिए। अपने बेटे को प्यार से गले लगाने के बजाय उसने उसका गला काट दिया….”

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...