12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलगावस्कर- तेंदुलकर नहीं, ब्रायन लारा ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का...

गावस्कर- तेंदुलकर नहीं, ब्रायन लारा ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज

Published on

विश्व क्रिकेट में सबसे महान खिलाड़ी कौन है. इस सवाल का जवाब पूर्व महान दिग्गज ब्रायन लारा के पास है. बता दें कि विश्व क्रिकेट में विवियन रिचर्ड्स, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम माना जाता है. वहीं इनमें से कोई एक दिग्गज किसी के बारे में बात करता है तो वह सुर्खियां बन जाती है. ऐसे में ब्रायन लारा ने (GOAT) यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर रिएक्ट किया है.

बता दें कि पिछले दिन 7 मार्च को विवियन रिचर्ड्स का बर्थडे था. ऐसे में लारा ने सोशल मीडिया पर रिचर्ड्स को बर्थ विश किया और कैप्शन में उन्होंने रिचर्ड्स को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम करार दिया. लारा का यह पोस्ट सोशल मीडया पर अब वायरल हो रहा है. लारा ने सर विवियन रिचर्ड्स को विश्व क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी करार दे दिया है.

बता दें कि विवियन ने अपने करियर में 121 टेस्ट मैच खेले और कुल 8540 रन बनाने में सफल रहे. वहीं, वनडे में उनके नाम 187 मैच में 6721 रन दर्ज हैं. वनडे में विवियन ने 11 शतक और टेस्ट में 24 शतक लगाने में सफल रहे हैं.

लारा की बात करें तो वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने 131 टेस्ट में 11953 रन बनाए हैं जिसमें 34 शतक और 48 अर्धशतक शामिल रहे हैं. वहीं, वनडे में लारा ने 299 मैच में 10405 रन बनाए. वनडे में लारा के नाम 19 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे हैं. बता दें कि लारा के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेललने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है. लारा ने 400 रन टेस्ट में अकेले बनाए हैं. लारा का यह रिकॉर्ड आज तक कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...