12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलये मेरे लिए आखिरी... धोनी ने IPL से रिटायरमेंट पर खत्म किया...

ये मेरे लिए आखिरी… धोनी ने IPL से रिटायरमेंट पर खत्म किया सस्पेंस, कह दी अपने दिल की बात

Published on

चेन्नई:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। लीग का यह 18वां सीजन है। आईपीएल का यह 18वां सीजन कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है। उसी में से एक नाम महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का भी है। धोनी इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। अपनी कप्तानी में उन्होंने सीएसके को पांच पर आईपीएल का खिताब दिलाया है। धोनी 43 साल के हो चुके हैं। पिछले दो सीजन से उनके रिटायरमेंट की खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि उनके लिए यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा।

हालांकि, आईपीएल से रिटायरमेंट पर धोनी ने खुद ही सस्पेंस को खत्म कर दिया है। धोनी ने 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने रिटायरमेंट पर खुलकर बात की और कहा कि उनके लिए सीएसके ही अब आखिरी फ्रेंचाइजी है। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि धोनी पीली जर्सी में ही आईपीएल से रिटायरमेंट लेंगे।

धोनी ने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा?
बता दें कि धोनी को लेकर पिछले 2 सीजन से उनके रिटायरमेंट पर माहौल बन रहा है। हालांकि, उन्होंने हर बार इस तरह की खबरों को खारीज किया। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से हिंट दिया है कि फिलहाल वह इस लीग से रिटायरमेंट लेने की नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने जियोहॉटस्टार को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं। ये मेरी ही फ्रैंचाइजी है। मैं अगर व्हीलचेयर पर भी रहुंगा तो सीएसके मुझे खींच कर ले जाएंगी।’

इसके अलावा टीम के मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने भी धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट पर बात करते हुए कहा कि, ‘उनकी उम्र अभी 43 साल की है। सचिन तेंदुलकर 50 साल की उम्र में इतना शानदार खेल दिखा रहे हैं। धोनी के इस लीग में अभी कुछ साल और खेलते हुए दिखेंगे।’ ऐसे में साफ हो गया कि धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। हालांकि, यह उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा कि वह खेल पाते हैं या फिर नहीं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...