12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलटीम बदली तो किस्मत पलट गई, सनराइजर्स के लिए ईशान किशन ने...

टीम बदली तो किस्मत पलट गई, सनराइजर्स के लिए ईशान किशन ने ठोका तूफानी शतक, मचाया कोहराम

Published on

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने धूम मचा दी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करते हुए ईशान किशन ने 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया। ईशान किशन सनराइजर्स के लिए पहली बार आईपीएल में खेलने मैदान पर उतरे हैं। आईपीएल में ईशान किशन का यह पहला शतक भी है। अपनी इस शतकीय पारी में ईशान किशन ने उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन राजस्थान के खिलाफ तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। ईशान ने सबसे पहले ट्रेविस हेड के साथ मिलकर राजस्थान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई। इसके बाद उन्होंने नितीश रेड्डी के साथ मिलकर टीम के लिए अपनी पहली फिफ्टी पूरी की थी। फिफ्टी लगाने के बाद ईशान किशन कुछ देर के लिए धीमे जरूर पड़े, लेकिन आखिर के ओवरों में उन्होंने धुआंधार अंदाज दिखाते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। ईशान किशन 47 गेंद में 106 रन बनाकर नाबाद रहे।

पिछले सीजन में मुंबई के लिए खेले थे ईशान
ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर उतरे थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस वजह से मुंबई ने उन्हें 18वें सीजन के लिए रिटेन नहीं किया। ईशान का नाम जब मेगा ऑक्शन में आया था तो सनराइजर्स के अलावा भी और कई टीमों ने उन्हें खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन काव्या मारन ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ में खरीद कर अपने साथ जोड़ लिया। इस तरह टीम बदलने के साथ ही ईशान किशन की किस्मत ने भी पलटी मारी है।

सनराइजर्स ने खड़ा किया 286 रनों का स्कोर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन का स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स ने अपने ही हाईएस्ट स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई। इसी टीम ने पिछले सीजन में 287 रन का विशाल स्कोर खड़ा इस लीग में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...