7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeखेलपहले गेंदबाजों की हुई कुटाई, फिर बल्लेबाज रहे फेल, पाकिस्तान को मिली...

पहले गेंदबाजों की हुई कुटाई, फिर बल्लेबाज रहे फेल, पाकिस्तान को मिली अपनी सबसे बड़ी हार

Published on

माउंट माउंगानुई

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 115 रनों से हरा दिया। यह मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए। फिन एलन ने शानदार 50 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 16.2 ओवर में सिर्फ 105 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। यह रनों के मामले में पाकिस्तान की टी20 में सबसे बड़ी हार है।

एलन ने 19 गेंद पर ठोकी फिफ्टी
बे ओवल में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। फिन एलन ने तूफानी शुरुआत की। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। एलन ने 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। फिन एलन के अलावा, माइकल ब्रेसवेल ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए। ब्रेसवेल ने 176.92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों में 44 रनों का योगदान दिया। डेरिल मिचेल ने 29 और चैपमैन ने 24 रन बनाए।

पाकिस्तान की टी20 में रनों से सबसे बड़ी हार
105 रन vs न्यूजीलैंड (2025)
95 रन vs न्यूजीलैंड (2016)
90 रन vs ऑस्ट्रेलिया (2012)
84 रन vs वेस्टइंडीज (2014)

पाकिस्तान की बैटिंग चली ही नहीं
पाकिस्तान की टीम 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी तरह लड़खड़ा गई। पूरी टीम 17वें ओवर में 105 रन पर सिमट गई। अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया। इरफान खान ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और सिंगल डिजिट में ही आउट हो गए।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जैक फाउलकेस ने 3 विकेट चटकाए। विलियम ओ’रूर्के, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला। पाकिस्तान के गेंदबाजों में हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अबरार अहमद को 2 और अब्बास अफरीदी को 1 विकेट मिला। शाहीन अफरीदी ने 4 ओर में 49 रन खर्च किए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...