12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलराक्षस जाग चुका है, जिसका डर था वही हुआ... आते ही सोशल...

राक्षस जाग चुका है, जिसका डर था वही हुआ… आते ही सोशल मीडिया पर छा गए ट्रेविस हेड, मीम की बारिश

Published on

हैदराबाद

आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स है। सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में सबसे ज्यादा नजरें जिस खिलाड़ी पर रहती हैं वह और कोई नहीं बल्कि खतरनाक ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हैं। हेड का बल्ले की गूंज फैंस को पिछले सीजन से ही खूब सुनने को मिली है। वहीं पिछले कुछ समय से आईसीसी के बड़े मुकाबलों में भारत के खिलाफ मैच विनिंग पारियां खेलकर भी हेड खूब सुर्खियों में रहे हैं। अब आईपीएल में उनका तूफान देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर दे रहे हैं।

हेड ने राजस्थान को धोया
ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के पहले ही मैच में राजस्थान की टीम को जमकर धो दिया। हेड ने पहले ही ओवर से राजस्थान की टीम के ऊपर अटैक किया और सिर्फ 31 गेंद पर 67 रन ठोक दिए। हेड की इस पारी में 9 चौके और 3 बड़े छक्के शामिल थे। हेड ने अपने अंदाज में राजस्थान के गेंदबाजों को निशाने पर लिया। खास बात ये रही कि हेड ने राजस्थान के सबसे बड़े गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के एक ओवर में 23 रन ठोक राजस्थान की टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया।

सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
ट्रेविस हेड की बल्लेबाजी से हमेशा ही भारतीय फैंस काफी खुश रहते हैं। हेड ने भले ही बड़े मौकों पर टीम इंडिया का दिल तोड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग उनके स्टाइल के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर हेड की बल्लेबाजी को देख लोगों ने एक से एक मीम सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि राक्षस जाग चुका है। एक और मीम में हेड को किसी दानव के रूप में दिखाकर लिखा गया कि फेंको, फेंको अपनी पूरी ताकत के साथ फेंको।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...