11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'राजनीति में कोई दखल नहीं', बांग्लादेश की सेना ने खारिज किया छात्र-नेतृत्व...

‘राजनीति में कोई दखल नहीं’, बांग्लादेश की सेना ने खारिज किया छात्र-नेतृत्व वाले NCP के आरोप

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश की सेना ने नवगठित छात्र-नेतृत्व वाली पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के आरोपों को खारिज कर दिया है. रविवार को सेना ने बयान जारी कर कहा है कि एनसीपी द्वारा लगाए गए आरोप हास्यास्पद है. एनसीपी ने आरोप लगाया था कि सेना देश से बेदखल कर दी गई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को पुनर्वासित करने की योजना बना रही है.

जातीय नागरिक पार्टी का प्रदर्शन
नेशनल सिटीजन पार्टी ने राजधानी ढाका स्थित ढाका विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया था. यहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संकल्प लिया था कि वे किसी भी कीमत पर सेना की कथित रूप से पीछे से चल रही साजिश को नाकाम करेंगे. सेना मुख्यालय ने स्वीडन स्थित बांग्लादेश-केंद्रित न्यूज आउटलेट नेट्रो न्यूज को जारी एक बयान में कहा, “यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट था.”

सेना ने कहा कि 11 मार्च को सेना प्रमुख जनरल वाकर उज जमान ने एनसीपी नेताओं हसनत अब्दुल्ला और सरजिस आलम से ढाका छावनी में अपने आवास पर मुलाकात की थी. हालांकि, यह सिर्फ ‘शिष्टाचार मुलाकात’ थी.

यह बयान तब आया जब एनसीपी ने सेना पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया है. एनसीपी नेता हसनत अब्दुल्ला ने दावा किया कि सेना ‘परिष्कृत’ अवामी लीग को पुनर्वासित करने की कोशिश कर रही है. ढाका विश्वविद्यालय परिसर में एनसीपी की रैली में, अब्दुल्ला के समर्थकों ने सेना प्रमुख के खिलाफ नारों के साथ-साथ हसीना और उनके ‘सहयोगियों’ को फांसी देने की मांग की.

दो दिन पहले अब्दुल्ला ने फेसबुक पोस्ट कर दावा किया था कि ‘भारत के इशारे पर परिष्कृत अवामी लीग के नाम पर अवामी लीग को पुनर्वासित करने की साजिश चल रही है.”एनसीपी आयोजक नाहिद इस्लाम ने अब्दुल्ला का समर्थन किया और कहा कि सेना या किसी अन्य राज्य संस्थान को राजनीति पर फैसला लेने का अधिकार नहीं है. सेना ने शनिवार को शांत रहते हुए कार्यकर्ताओं के साथ किसी तरह का टकराव नहीं किया.

इस बीच, शेख हसीना 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं जब उन्हें बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था. उनकी अधिकांश वरिष्ठ पार्टी नेता और कैबिनेट सहयोगी या तो गिरफ्तार हैं या फिर फरार हैं. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बीएनपी ने कहा कि उसे राजनीति में हसीना की पार्टी के स्वच्छ नेतृत्व के तहत वापसी से कोई आपत्ति नहीं है.यूनूस ने कहा कि उनकी सरकार का अवामी लीग पर प्रतिबंध का कोई इरादा नहीं है, लेकिन जिन नेताओं पर अपराधों का आरोप है, उनका निष्पक्ष परीक्षण होगा.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...