3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के चार महाप्रबंधकों के विभागों में फेरबदल

बीएचईएल के चार महाप्रबंधकों के विभागों में फेरबदल

Published on

— रुपेश तेलंग को टीसीबी मैन्यूफैक्चरिंग, लेकिन एमएम से रखा दूर
— विपुल अग्रवाल एमएम के साथ देखेंगे एलजीएक्स का काम
— एसके महाजन टीसीबी इंजीनियरिंग के अलावा संभालेगें एमएम का भार
— आशीष ओरंगाबदकर डब्ल्यूईएक्स और एमओडी के फुल पावर महाप्रबंधक

भेल भोपाल।

भेल भोपाल यूनिट ने टीसीबी आपरेशन, एलजीएक्स, डब्ल्यूईएक्स, एमओडी और टीसीबी एमएम की जवाबदारी संभाल रहे महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा के सोमवार को रिटायरमेंट के बाद भेल दिल्ली कारपोरेट ऑफ़िस ने भोपाल यूनिट में महाप्रबंधक स्तर के अफसरों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। इसके चलते चार महाप्रबंधकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यूं तो भेल भोपाल यूनिट के मुखिया एमएस रामनाथन भी अगले माह दिल्ली कारपोरेट में डायरेक्टर पद पर काम करेंगे। उनकी जगह भोपाल यूनिट के महाप्रबंधक पीके उपाध्याय को पहले ही जीएम आपरेशन बना दिया गया। अब संभवत उन्हीं को इस यूनिट का मुखिया बनाया जा सकता है। फ़िलहाल इसके आदेश जारी नहीं हुए हैं।

दिल्ली कारपोरेट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कारखाने के फीडर्स का काम देख रहे महाप्रबंधक रूपेश तेलंग को टीसीबी मैन्यूफैक्चरिंग, कामर्शियल मेंटेनेंस का काम संभालेंगे। खास बात यह है कि उन्हें इस विभाग के एमएम से दूर रखा गया है। इसके पीछे कारण जो भी हो, लेकिन उन्हें यह विभाग न देना चर्चा का विषय बना हुआ है। मटेरियल मेनेजमेंट विभाग का काम संभाल रहे विपुल अग्रवाल को एलजीएक्स विभाग का काम सौंपा गया है। टीसीबी इंजीनियरिंग सर्विसेज का काम देख रहे एसके महाजन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इसी विभाग में एमएम का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं पिछली बार महाप्रबंधक बने आशीष ओरंगाबादकर को डब्ल्यूईएक्स और एमओडी के फुल पावर महाप्रबंधक बनाया गया है। साफ जाहिर है कि भेल के मुखिया ने इस यूनिट का अगले वित्तीय वर्ष में भी उत्पादन सुचारू रूप से चल सके विभागों में फेरबदल बडे ही सोच समझकर किया है। हालांकि जून—2025 में अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद के साक्षात्कार के बाद नए महाप्रबंधकों को इन विभागों का बंटवारा किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। अगले वित्तीय वर्ष का काम नए मुखिया संभालेंगे। उन्हें भी काफी सोच समझकर बेहतर विभागों का ईमानदार अफसरों को सौंपना होगा। तब कहीं जाकर अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो पाएंगे।

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

भेल के खंडहरों में बन रही थी ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना, पुलिस ने घेराबंदी कर डकैत गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचा

भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी...

दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले प्राथमिकता

भोपाल। भेल में लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई आर्टिजन भर्ती प्रक्रिया के बीच...