9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के खंडहरों में बन रही थी ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना,...

भेल के खंडहरों में बन रही थी ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना, पुलिस ने घेराबंदी कर डकैत गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचा

Published on

भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने भेल (BHEL) क्षेत्र के खंडहर क्वार्टरों में दबिश देकर दो नाबालिगों सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विजय मार्केट बरखेड़ा स्थित दो ज्वेलरी दुकानों में डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिक्योरिटी लाइन के पास स्थित खंडहर क्वार्टरों में कुछ शातिर अपराधी हथियारों के साथ जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खंडहर में उजाला देख जब पुलिस अंदर पहुंची, तो वहां लड़कों का एक झुंड आपस में बातचीत कर रहा था। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नागू नरवाडे (चूनाभट्टी), मोहम्मद इकबाल (हनुमानगंज), संजय प्रजापति उर्फ सोनू (कोलार) और इरशाद खान (ऐशबाग) के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 4 घातक चाकू, मिर्ची पाउडर, मास्क, ताला तोड़ने का सामान (टामी, पेचकस, रॉड) और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने विजय मार्केट की दो बड़ी ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर ली थी और उसी रात वहां सोना-चांदी लूटने की फिराक में थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के चक्कर में कर्जदार हो गए थे। इसी कर्ज को उतारने और रातों-रात अमीर बनने के लिए उन्होंने डकैती का रास्ता चुना। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

 

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा में मृतक भेल कर्मी नहीं

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...

बीएचईएल में ‘निदेशक (मानव संसाधन)’ के पद पर भर्ती, महारत्न कंपनी ने मांगे आवेदन

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने...

बीएचईएल कर्मचारियों को मप्र पर्यटन के होटलों में मिलेगी 20% की छूट

भोपाल। 'महारत्न' कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने अपने कर्मचारियों के कल्याण...