7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय पीएम क्यों नहीं मिलेंगे... मोदी-यूनुस मुलाकात पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट का दावा-...

भारतीय पीएम क्यों नहीं मिलेंगे… मोदी-यूनुस मुलाकात पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट का दावा- चांस नहीं लेगी दिल्ली

Published on

इस्लामाबाद

बांग्लादेश ने भारत से मोहम्मद यूनुस और नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात का अनुरोध किया है। ढाका चाहता है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने बैंकॉक में बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक करें। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि बांग्लादेश के इस अनुरोध पर विचार किया जा रहा है। वहीं कुछ रिपोर्ट में इस तरह का दावा भी किया जा रहा है कि भारत ने बांग्लादेश के अनुरोध को खारिज कर दिया है। इस पूरे मामले में भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने प्रतिक्रिया दी है।

अब्दुल बासित ने अपने एक वीडियो में कहा, ‘ऐसी खबरें हैं कि नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद यूनुस से मिलने से इनकार कर दिया है। अगर भारत ने इनकार किया है तो इसकी वजह समझ में आती हैं। शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से बांग्लादेश-भारत के रिश्ते अच्छे नहीं है। भारत का रिश्ता हसीना सरकार के समय बांग्लादेश से बहुत अच्छा रहा लेकिन फिलहाल चीजें बदल गई हैं। दोनों देशों में फिलहाल तनाव है।’

‘कई मुद्दों पर तनातनी है’
बासित का कहना है कि कई मुद्दे भारत और बांग्लादेश में तनातनी की वजह बने हुए हैं। भारत ने लगातार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का मामला उठाया है। इस मुद्दे पर दोनों ही पक्षों के अपने दावे हैं। इसके साथ ही एक बड़ा मुद्दा शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी का है। बांग्लादेश सरकार चाहती है कि हसीना ढाका लौटें और उन पर मुकदमा चले। हालांकि भारत इस पर तैयार होता नहीं दिख रहा है। वहीं पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के बेहतर होते रिश्ते से भी भारत नाखुश है। दिल्ली को लगता है कि बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की कोशिश पूर्वोत्तर भारत को अस्थिर करने की है।

अब्दुल बासित का मानना है कि इन सब मुद्दों के बावजूद नरेंद्र मोदी की मोहम्मद यूनुस से मुलाकात हो सकती है क्योंकि भारत नहीं चाहेगा बांग्लादेश से नाराजगी बढ़ाई जाए। बासित ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी आखिर क्यों नहीं मिलेंगे। वो नहीं मिलते हैं, तो उनको नुकसान ही होगा। भारत कभी नहीं चाहेगा कि बांग्लादेश से उसके रिश्ते खराब हों। ये भी हो सकता है कि भारत चुनाव का इंतजार कर रहा हो। शायद भारत चाहता हो कि यूनुस की बजाय चुने हुए प्रधानमंत्री से मिला जाए। हालांकि ये जोखिमभरा है, क्योंकि चुनाव अभी तय नहीं हैं।’

‘ये मुलाकात हो जाएगी’
पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक बासित का कहना है कि बैंकॉक में नरेंद्र मोदी- मोहम्मद यूनुस की मुलाकात होती है तो दोनों ही देशों को फायदा है। पाकिस्तान का किरदार बांग्लादेश में कम करने की बात हो या चीन के हस्तक्षेप का मामला हो, अगर भारत को इन देशों को रोकना है तो बांग्लादेशी सरकार से संबंध बेहतर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में मुझे तो लगता है कि मोदी-यूनुस की ये मुलाकात हो जाएगी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...