11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में 28 अप्रैल को होगा आम चुनाव, नए PM मार्क कार्नी...

कनाडा में 28 अप्रैल को होगा आम चुनाव, नए PM मार्क कार्नी ने अचानक किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक बड़ा ऐलान किया. वैश्विक उथल-पुथल के बीच उन्होंने देश में अगले महीने 28 अप्रैल को स्नैप चुनाव कराने का फैसला किया है. उनका यह ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू की गई ‘अनुचित’ टैरिफ के जवाब में है जो कनाडा की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बने हुए हैं.

कनाडा में आम चुनाव 20 अक्टूबर से पहले नहीं होने वाले थे, लेकिन पीएम कार्नी ने अपनी लोकप्रियता कहा जा रहा है कि कार्नी अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. वह लिबरल पार्टी का नेता हैं और एक महीने पहले ही पीएम पद पर पदभार ग्रहण किय है. उन्होंने जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद पीएम पद की शपथ ली.

अपने जीवनकाल में सबसे बड़ी संकट का कर रहे सामना- कार्नी
मार्क कार्नी ने रॉयटर्स के माध्यम से कहा, “हम अपने जीवनकाल के सबसे महत्वपूर्ण संकट का सामना कर रहे हैं, जो ट्रंप के अनुचित व्यापारिक कदमों और हमारी संप्रभुता के खिलाफ धमकियों के कारण पैदा हुआ है.”

28 अप्रैल को चुनाव कराने का फैसला!
कार्नी ने आगे कहा, “कनाडा को सुरक्षित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है. कनाडा में निवेश करने, कनाडा को बनाने, और इसे एकजुट करने के लिए मुझे अपने साथी कनाडाईयों का मजबूत समर्थन चाहिए. मैंने गवर्नर जनरल से संसद को भंग करने और 28 अप्रैल को चुनाव कराने का अनुरोध किया है, और उन्होंने इसे मंजूरी दे दी है.”

कार्नी के पास नहीं है राजनीति या चुनाव का अनुभव!
लिबरल पार्टी ने कार्नी पर ट्रंप के खतरे का सामना करने की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी और देश के नागरिकों को उम्मीद है कि आर्थिक मोर्चे पर उनके काम के लंबे इतिहास की वजह से वह देश की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं, भले ही उनके पास पहले से कोई राजनीतिक या चुनाव प्रचार का अनुभव नहीं हो.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...