19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्य'क्या एक अस्वस्थ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सुरक्षित है...', नीतीश कुमार...

‘क्या एक अस्वस्थ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सुरक्षित है…’, नीतीश कुमार पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

Published on

पटना,

कांग्रेस ने रविवार को बिहार में सरकार बदलने की मांग करते हुए कहा कि 20 साल के एनडीए शासन के बाद राज्य की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिगड़ती सेहत भी चिंता का विषय है.

नीतीश कुमार की सेहत पर उठाए सवाल
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के मीडिया और प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘बिहार की आर्थिक स्थिति और मुख्यमंत्री की बिगड़ती सेहत गंभीर चिंता का विषय हैं. हम उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं, लेकिन बिहार की वर्तमान स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है. क्या एक अस्वस्थ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सुरक्षित है?’ उन्होंने दावा किया कि जब तक नीतीश कुमार महागठबंधन में थे, तब तक उनकी सेहत ठीक थी, लेकिन बीजेपी के साथ जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पवन खेड़ा ने बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ‘बिहार में विकास और प्रशासन ठप हो गया है. लोग अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं. बिहार सत्याग्रह और क्रांति की धरती रही है, लेकिन आज यहां के युवा बेरोजगारी और पलायन की मार झेल रहे हैं.’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है, सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, और आधे से ज्यादा अस्पतालों में स्टाफ और डॉक्टरों की भारी कमी है.

‘सरकार बदलो, बिहार बदलो’ का नारा दिया
खेड़ा ने कहा, ‘बिहार को बदलने के लिए इस सरकार को हटाना जरूरी है. इसलिए हम आज एक नया नारा दे रहे हैं – ‘सरकार बदलो, बिहार बदलो’. हम जनता के सामने बिहार सरकार का पूरा ‘एक्स-रे’ रखेंगे, जिससे पता चलेगा कि यह सरकार कैसे विफल रही है.’

कांग्रेस के पास बिहार के लिए खास योजना
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास बिहार के विकास के लिए ठोस योजना है. ‘हम हर वर्ग के विकास के लिए योजना लेकर आएंगे और हर समस्या का समाधान देंगे.’

आरजेडी के साथ सीट शेयरिंग पर क्या बोले?
जब उनसे आरजेडी के साथ सीट बंटवारे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘इस पर सही समय पर निर्णय लिया जाएगा और सभी को जानकारी दी जाएगी. सही वक्त का इंतजार करें.’ गौरतलब है कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...