11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान इंटेलीजेंस चीफ से मिला भगोड़ा जकिर नाइक, फोटो शेयर की लेकिन...

तालिबान इंटेलीजेंस चीफ से मिला भगोड़ा जकिर नाइक, फोटो शेयर की लेकिन जानकारी छिपाई, अब क्या करेगा भारत

Published on

कुआलांपुर:

भारत में भगोड़ा करार विवादित धार्मिक उपदेशक जाकिर नाइक एक बार फिर चर्चा में है। जाकिर ने अफगान तालिबान के इंटेलजेंस चीफ अब्दुल हक वासिक से मुलाकात की है। जाकिर ने वासिक के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। हालांकि नाइक ने इस मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। जाकिर ने ये नहीं बताया कि उसकी और वासिक की फोटो कहां और कब ली गई और दोनों किस मुद्दे पर बातचीत के लिए मिले थे। ऐसे में इस तस्वीर ने कई तरह की चर्चा को जन्म दिया है।

जाकिर नाइक भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियां भड़काने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है। वह बीते करीब नौ साल से मलेशिया में है। हाल ही में उसने पाकिस्तान का दौरा करते हुए तमाम बड़े नेताओं के मुलाकात की थी। ऐसे में वासिक से जाकिर की मुलाकात के बाद कुछ लोगों ने दावा किया है कि वह पाकिस्तान और तालिबान के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश में लगा है। पाकिस्तान और अफगान तालिबान के रिश्ते काफी समय से खराब दौर में है।

वासिक तालिबान का बड़ा चेहरा
अब्दुल हक वासिक तालिबान का एक बड़ा नाम है। साल 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान पर तालिबान के पहले कब्जे के दौरान वासिक खुफिया विभाग का उप महानिदेशक था। वह अल कायदा के ट्रेनिंग कैंपों की निगरानी का काम भी देखता है। 11 सितंबर के हमलों के बाद अमेरिकी सेना ने उसे गिरफ्तार किया था। वह 12 साल गुआंतानामोबे जेल में बिता चुका है। काबुल में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद वासिक को खुफिया प्रमुख नियुक्त किया गया।

जाकिर नाइक की बात की जाए तो भारत सरकार ने कई बार बार उसको वापस लाने की कोशिश की है लेकिन भारत को इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी है। जाकिर को हाल ही में मलेशिया की नागरिकता दिए जाने का भी दावा किया गया था। हालांकि मलेशिया के गृह मंत्री सैफुद्दीन नासुशन इस्माइल ने इन गलत बताते हुए दावों को खारिज कर दिया है।

जाकिर नाइक की 2016 से ही भारतीय जांच एजेंसियों को तलाश हैं और उसे भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। बीते साल अगस्त में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा था कि वह जाकिर नाइक को तब तक भारत प्रत्यर्पित नहीं करेंगे, जब तक कि वह कोई परेशानी पैदा नहीं करता है। जाकिर नाइक को मलेशिया में स्थायी घर मिला है लेकिन नागरिकता पर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...