9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedइन दो कामों से कुणाल कामरा की तगड़ी कमाई, अब विवादों में...

इन दो कामों से कुणाल कामरा की तगड़ी कमाई, अब विवादों में फंसे… जनिए कितनी है नेटवर्थ

Published on

नई दिल्ली,

कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से नाता नजर आता है. बीते साल अक्टूबर 2024 में वे काफी दिनों तक सुर्खियों में रहे थे, उस समय उनके और Ola CEO भाविश अग्रवाल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर बहस हुई थी. अब एक बार फिर कामरा चर्चा में हैं और मामला है उनके एक स्टेटमेंट का, जो उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर दिया है. ये मामला लगातार बढ़ रहा है और शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा कुणाल के ऑफिस में भी जमकर हंगामा काटा गया है. आइए जानते हैं कुणाल कामरा की की नेटवर्थ के बारे में…

आखिर क्यों विवादों में घिर गए कुणाल?
सबसे पहले बताते हैं कि आखिर क्यों विवादों में घिरे हैं कुणाल कामरा? तो बता दें कि उन्होंने हाल ही में खार पश्चिम स्थित यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब क्लब में एक लाइव शो के दौरान डिप्टी Eknath Shinde पर टिप्पणी की थी. कुणाल ने बलीवुड फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक मोडिफाइड गाने के सहारे डिप्टी सीएम का मजाक उड़ाया, यही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर इसकी वीडियो क्लिप भी शेयर की थी.

हालांकि, एकनाथ शिंदे के शिवसेना से अलग होने की थीम पर बने इस पैरोडी गीत में शिंदे का नाम तो नहीं लिया गया, लेकिन कुणाल कामरा ने बार-बार गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया है, बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट शिंदे पर हमला बोलने के लिए गद्दार शब्द का ही यूज करता है. कामरा के इस वीडियो सॉन्ग के बोल हैं- ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी… इस वीडियो क्लिप में गुवाहाटी, गद्दार जैसे शब्दों का जिक्र है. ये वीडियो अभी भी कुणाल कामरा के एक्स पर दिख रहा है. इस गीत के जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए, जो शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं को नागवार गुजरे हैं.

स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं कामरा
Kunal Kamra देश के पॉपुलर स्टैंडअप-कॉमेडियन हैं. इनका जन्म 3 अक्टूबर 1988 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. जय हिंद कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन करते समय उन्होंने प्रसून पांडे के एड फिल्म प्रोडक्शन हाउस Corcoise Films में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू कर दिया और यहां 11 साल तक नौकरी की. इसके बाद उन्होंने 2013 में मशहूर Canvas Laugh Club में स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपना करियर शुरू किया.

कुणाल कामरा की कितनी है नेटवर्थ
लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें एक मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं. उनके Youtube चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.29 मिलियन है, जबकि एक्स प्लेटफॉर्म पर 2.4 मिलियन यूजर्स उन्हें फॉलो करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, Kunal Kamra Net Worth करीब 4-6 करोड़ रुपये के आस-पास (अनुमानित) है. उनकी नेटवर्थ में बड़ा हिस्सा स्टैंड-अप शोज और यूट्यूब चैनल के जरिए उनकी होने वाली कमाई का है. एक शो से लिए कामरा करीब 12 से 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

ओला सीईओ के साथ हुई थी बहस
बता दें कि बीते साल 2024 में कुणाल कामरा और ओला सीईओ भाविश अग्रवाल के बीच तीखी बहस ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री के बाद कस्टमर सर्विस को लेकर शुरू हुई थी. उस समय कॉमेडियन कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola E-Scooter) खरीदने वाले ग्राहकों को पेश आने वाली सर्विस की समस्याओं को लेकर कंपनी की आलोचना की. ऑलनाइन इस आलोचना पर ओला सीईओ भाविश अग्रवाल ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...