9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'शो के फ्लो में सब हुआ, बाद में एहसास हुआ कि मैं...

‘शो के फ्लो में सब हुआ, बाद में एहसास हुआ कि मैं गलत था…’, लेटेंट विवाद पर पुलिस से बोले समय रैना

Published on

लोकप्रिय टैलेंट शो “इंडियाज गॉट लैटेंट” से जुड़े विवाद में महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का बयान दर्ज किया है. इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद साइबर सेल ने रैना को पूछताछ के लिए बुलाया. इस दौरान रैना ने माफी मांगी और कहा कि जो कुछ भी हुआ वह शो के फ्लो में हो गया.

समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने अपने बयान में माना कि शो के दौरान उन्होंने जो कहा, उस पर उन्हें गहरा अफसोस है. उन्होंने कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि मुझसे गलती हुई. शो के दौरान सबकुछ फ्लो में हो गया और मैंने जो भी कहा, वह बिना सोचे-समझे कहा. मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था.”

उन्होंने आगे कहा कि वह इस घटना से सीख लेंगे और भविष्य में इस तरह की कोई भी गलती न हो, इसका पूरा ध्यान रखेंगे. समय रैना ने यह भी खुलासा किया कि इस विवाद का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि वह इस पूरी घटना से बेहद तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

उन्होंने यह भी बताया कि उनका हाल ही में हुआ कनाडा टूर भी इस विवाद की वजह से अच्छा नहीं रहा. उन्होंने कहा, “मुझे इस बात का एहसास है कि मैंने जो कहा वह गलत था. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं.”

मामले की जांच जारी
बता दें कि महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, यदि समय रैना के बयान से साइबर सेल संतुष्ट नहीं होती, तो उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी. कई लोगों ने समय रैना के बयान को गंभीर बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह एक निर्दोष गलती थी और उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए.

यह मामला मुख्य रूप से पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया था. इलाहाबादिया ने समय रैना के वेब शो “इंडियाज गॉट लैटेंट” पर माता-पिता से जुड़ी विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद भारी आक्रोश फैल गया और कई पुलिस शिकायतें दर्ज कराई गईं. समय रैना को कई बार समन भेजा गया था, लेकिन वह विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाए. हाल ही में भारत लौटने के बाद, उन्होंने सोमवार को महाराष्ट्र साइबर मुख्यालय में अपना बयान दर्ज कराया.

रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी सहित कई अन्य के बयान दर्ज
अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले में पहले ही रणवीर अल्लाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और अन्य के बयान दर्ज कर चुकी है. यह मामला फरवरी 2025 में तब सुर्खियों में आया, जब रणवीर अल्लाबादिया ने “इंडियाज गॉट लैटेंट” के एक एपिसोड में माता-पिता और सेक्स पर विवादास्पद टिप्पणियां कीं. इस क्लिप के वायरल होने के बाद, ऑनलाइन और ऑफलाइन बड़े पैमाने पर नाराजगी देखी गई, जिससे कई पुलिस शिकायतें दर्ज हुईं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...