8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयये पागलपन है... न्‍यूयॉर्क को टक्‍कर देने लगा है बेंगलुरु का किराया,...

ये पागलपन है… न्‍यूयॉर्क को टक्‍कर देने लगा है बेंगलुरु का किराया, एक्‍सपर्ट ने रेंट की तुलना कर चौंकाया

Published on

नई दिल्‍ली

बेंगलुरु में रहने का खर्च आसमान छू रहा है। हैदराबाद के फाइनेंशियल एनालिस्ट हार्दिक जोशी ने लिंक्‍डइन पर एक तुलना करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के कोरमंगला में 2BHK अपार्टमेंट किराए पर लेने का खर्च 70,000 रुपये महीना है। यह न्यूयॉर्क के उपनगर में वैसे ही अपार्टमेंट से सिर्फ 10,000 रुपये कम है। इस खुलासे के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि बेंगलुरु, जो कभी पेशेवरों के लिए सस्ता शहर माना जाता था, आज दुनिया के सबसे महंगे शहरों की बराबरी कैसे कर रहा है। डिमांड और सप्‍लाई के बीच बढ़ते अंतर के कारण यह स्थिति बनी है। हर साल हजारों नए लोग बेंगलुरु आ रहे हैं। लेकिन, मकानों की संख्या उस रफ्तार से नहीं बढ़ रही है।

बेंगलुरु में मकान के किराए तेजी से बढ़ रहे हैं। हार्दिक जोशी ने इस स्थिति को ‘पागलपन’ बताया है। उनका कहना है कि शहर में जितने लोग आ रहे हैं, उतने नए मकान नहीं बन रहे हैं। ऐसे में मकान मालिकों की मनमानी चल रही है। वे जितना चाहें उतना किराया बढ़ा रहे हैं। लोगों के पास या तो किराया देने या शहर छोड़ने का विकल्प है।

बुन‍ियादी सुव‍िधाओं से लोग परेशान
किराए के अलावा, शहर की बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। ट्रैफिक जाम और खराब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के कारण रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो गई है। जोशी सीधे शब्दों में कहते हैं, ‘आप न्यूयॉर्क की कीमत चुका रहे हैं, लेकिन आपको एक ऐसे शहर में रहना पड़ रहा है जहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटा लगता है।’

बेंगलुरु में किराए की कीमतों में तेजी से बदलाव हुआ है। कुछ इलाकों में कीमतें बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। उत्तरी बेंगलुरु, खासकर हेब्बल, हेन्नूर और थानिसंद्रा में किराए में 20-25% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये इलाके एयरपोर्ट के पास हैं और यहां कई इन्‍फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

कहां-कहां क‍िराया बढ़ने की उम्‍मीद?
व्हाइटफील्ड के बाहरी इलाके, जैसे ग्लेनवुड लेआउट और वर्थुर रोड, अभी भी टेक पेशेवरों के लिए पसंदीदा जगह हैं। वहां किराए में 10-20% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सरजापुरा रोड पर भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यह इलाका IT हब से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कनकपुरा रोड पर भी नई इन्‍फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के कारण मांग बढ़ रही है।

एक दशक पहले, बेंगलुरु संभावनाओं का शहर था। यह सस्ता, गतिशील और आशाजनक था। लेकिन, अब कई लोग सोच रहे हैं कि क्या यह भारत का सबसे महंगा शहर बन गया है। इस वजह से पेशेवर लोग अब दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। बेंगलुरु में रहने का खर्च बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। किराए की कीमतें आसमान छू रही हैं। बुनियादी सुविधाएं भी अच्छी नहीं हैं। इस वजह से कई लोग शहर छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...