9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedट्रंप की 'टैरिफ डेट' से पहले शेयर बाजार कन्फ्यूज, सेंसेक्स-निफ्टी कभी ग्रीन...

ट्रंप की ‘टैरिफ डेट’ से पहले शेयर बाजार कन्फ्यूज, सेंसेक्स-निफ्टी कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स हो, या फिर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50, दोनों ही कभी ग्रीन जोन में तो कभी रेड जोन में कारोबार करते नजर आ रहे हैं. ऐसा माना जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2 अप्रैल से लागू होने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर शेयर मार्केट भी कन्फ्यूज है.

ऐसे बदलने लगी सेंसेक्स की चाल
शेयर मार्केट में बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने सुस्त शुरुआत की और दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त लेकर ग्रीन जोन में ओपन हुए. इसके बाद कुछ देर तक Sensex-Nifty बढ़त के साथ ही कारोबार करते दिखे. BSE Sensex अपने पिछले बंद 78,017.19 की तुलना में 78,021.45 के लेवल पर खुला और 78,167.87 तक उछला, लेकिन फिर अचानक ये टूटने लगा और खबर लिखे जाने तक 150 अंक से ज्यादा फिसलकर 77,867.75 पर ट्रेड करता नजर आया.

निफ्टी भी अचानक ग्रीन से रेड जोन में पहुंचा
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी (NSE NIfty) भी अपने पिछले बंद 23,668.65 की तुलना में उछलकर 23,700.95 के लेवल पर ओपन हुआ था और कुछ देर मामूली तेजी में कारोबार करते हुए 23,736.50 के लेवल तक पहुंचा था. लेकिन सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी की भी चाल बदलने लगी और ये अचानक से फिसलकर रेड जोन में कारोबार करने लगा, इंडेक्स फिसलकर 23,641.40 के लेवल तक जा पहुंचा. महज एक घंटे के कारोबार के दौरान 10.30 बजे तक स्थिति ये थी, कि बीएसई का सेंसेक्स 20 अंक की गिरावट में कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 20 अंक की उछाल के साथ ट्रेड करता नजर आ रहा था.

1401 शेयरों ने की तेज शुरुआत
शेयर मार्केट में कारोबार शुरू होने के साथ ही बाजार के 1401 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के सात तेज शुरुआत की, जबकि 872 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जो गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुए. इसके अलावा 138 शेयरों की स्थिति में कोई चेंज देखने को नहीं मिला. शुरुआती कारोबार में Bajaj Finserv, ONGC, Hero MotoCorp, Tata Motors सबसे तेज भागते नजर आए, जबकि दूसरी ओर Dr Reddy’s Labs, Asian Paints, Titan Company, Maruti Suzuki और Tata Consumer के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

इंडसइंड बैंक के शेयर में तूफानी तेजी
बात करें बुधवार को सबसे ज्यादा तेजी पकड़ने वाले शेयरों के बारे में, तो प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक का शेयर (IndusInd Bank Share) एक बार फिर रफ्तार पकड़े नजर आया. लार्जकैप कंपनियों में शामिल ये बैंकिंग स्टॉक 3.50% की उछाल के साथ 659 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा इस कैटेगरी में शामिल PowerGrid Share (1.90%) और M&M Share (1.50%) की तेजी लिए हुए थे.

मिडकैप कंपनियों में शामिल JSW Infra Share (3.69%), Ashok Leyland Share (3.24%), Emcure Pharma Share (3.01%), AU Bank Share (2.50%) और Mazgaon Dock Share (2.42%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. स्मॉलकैप शेयरों में देखें, तो अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Infra Share (6.20%) और Mcloud Share (6.15%) चढ़कर कारोबार कर रहे थे.

2 अप्रैल से भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं और इसके लिए अगले महीने की 2 अप्रैल की तारीख तय की गई है. हालांकि, भारत पर कितना टैरिफ लगेगा, इसका इंतजार दलाल स्ट्रीट से लेकर मिंट स्ट्रीट तक, बोर्डरूम से लेकर नीति गलियारों तक, हर कोई कर रहा है. डोनाल्‍ड ट्रंप पहले कई बार कह चुके हैं कि भारत अन्‍य देशों की तुलना में सबसे ज्‍यादा टैरिफ लगाता है. ऐसे में कहा जा रहा है कि अमेरिका भी भारत पर उतना ही टैरिफ लगाएगा. इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि ट्रंप भारत पर टैरिफ में नरमी बरत सकते हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...