11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाकी उलझे हैं, चीन खेल रहा खेल... एक्‍सपर्ट ने बताई ड्रैगन की...

बाकी उलझे हैं, चीन खेल रहा खेल… एक्‍सपर्ट ने बताई ड्रैगन की असली ताकत, भारत के लिए क्‍या संकेत?

Published on

नई दिल्‍ली

चीन दशकों से दुनिया का कारखाना कहलाता था। लेकिन, अब वह नई पहचान बना रहा है। फाइनेंशियल एनालिस्‍ट हार्दिक जोशी का कहना है कि चीन की असली ताकत सिर्फ सामान बनाने में नहीं है। अलबत्‍ता, पैसे को कंट्रोल करने में है। जोशी ने लिंक्‍डइन पर एक पोस्ट में यह बात कही। उनका कहना है कि चीन लंबी अवधि की योजनाएं बना रहा है, जबकि बाकी देश सिर्फ थोड़े समय के मुनाफे के बारे में सोचते हैं।

चीन दुनिया पर अपनी वित्तीय पकड़ मजबूत कर रहा है। अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 2023 में 34 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया। लेकिन, चीन अभी भी उसे कर्ज देने वाले सबसे बड़े देशों में शाम‍िल है। उसके पास 3.2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का विदेशी मुद्रा भंडार भी है। इससे उसे दुनिया के बाजारों पर प्रभाव डालने का मौका मिलता है। चीन के बैंक अब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से भी ज्यादा संपत्ति को कंट्रोल करते हैं। इससे उसकी वित्तीय ताकत उसकी सीमाओं से बाहर भी बढ़ रही है।

असली योजना कहीं ज्यादा बड़ी
जोशी लिखते हैं, ‘यह (चीन) सिर्फ एक अर्थव्यवस्था नहीं है, यह एक वित्तीय साम्राज्य बन रहा है।’ उनका कहना है कि बहुत से लोग अभी भी चीन को सिर्फ एक ऐसा देश मानते हैं जो सामान बेचता है। लेकिन, उसकी असली योजना इससे कहीं ज्यादा बड़ी है।

चीन सिर्फ सामान नहीं बेच रहा है, बल्कि देशों को पैसा दे रहा है। श्रीलंका, पाकिस्तान और अफ्रीका के कुछ हिस्से अब चीन से लिए गए कर्ज पर निर्भर हैं। इससे चीन सिर्फ एक व्यापारिक भागीदार नहीं रह गया है, बल्कि एक ऐसा कर्जदाता बन गया है जो उनके आर्थिक फैसलों को भी प्रभावित कर सकता है।

धीमे-धीमे हर चीज पर कंट्रोल बना रहा है
पश्चिमी देश हर तीन महीने में होने वाले मुनाफे के बारे में सोचते हैं। लेकिन, चीन 50 साल की योजनाएं बनाता है। उसने दुनिया के 70% दुर्लभ खनिज पदार्थों पर कंट्रोल कर लिया है। इससे वह भविष्य के उद्योगों जैसे कि EVs (इलेक्ट्रिक वाहन) और सेमीकंडक्टर पर अपना दबदबा बना सकता है। चीन बुनियादी ढांचे में भी निवेश कर रहा है। वह यूरोप, अफ्रीका और एशिया में बंदरगाहों, रेलवे और टेलीकॉम नेटवर्क को खरीद रहा है।

जोशी कहते हैं, ‘दुनिया चीन के कारखानों के बारे में बात करती रहती है, लेकिन असली कहानी चीन की वित्तीय रणनीति है।’ ज्यादातर देश आर्थिक बदलावों पर प्रतिक्रिया करते हैं। लेकिन, चीन निवेश करता है, जमा करता है और अपना दबदबा बनाता है। जोशी पूछते हैं कि क्या बाकी देश गलत खेल में उलझे हुए हैं और यह नहीं देख पा रहे हैं कि असल में क्या हो रहा है।

भारत के ल‍िए क्‍या संकेत?
चीन की रणनीति लंबी अवधि की है। वह दुनिया में अपनी वित्तीय ताकत बढ़ा रहा है। भविष्य के उद्योगों पर नियंत्रण कर रहा है। दूसरे देशों खासकर भारत को यह समझने की जरूरत है कि चीन क्या कर रहा है, ताकि वो भी अपनी आर्थिक रणनीति बना सके। एशिया में चीन का सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी भारत ही है। ऐसे में यह और भी ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हो जाता है कि वह चीन की हर रणनीति पर नजर रखे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...