9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयये 'भोजपुरी अश्लीलता' क्या है... दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील को लगा...

ये ‘भोजपुरी अश्लीलता’ क्या है… दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील को लगा दी फटकार, हनी सिंह के गाने से जुड़ा है मामला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एक वकील को बहस के दौरान ‘भोजपुरी अश्लीलता’ शब्द का इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई। अदालत ने उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि हनी सिंह के नए गीत ‘मेनियाक’ में महिलाओं को ‘यौन वस्तु’ के रूप में दर्शाया गया है और उन्हें गीत के बोल में बदलाव का निर्देश दिया जाना चाहिए।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि यह गीत स्पष्ट रूप से कामुकता को बढ़ावा देता है और महिलाओं को यौन इच्छा की वस्तु के रूप में चित्रित करके दोहरे अर्थ का प्रयोग करता है। चीफ जस्टिस डी के उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने याचिकाकर्ता के वकील की इस दलील पर कड़ी आपत्ति जताई कि गाने में ‘भोजपुरी अश्लीलता’ है।

‘अश्लीलता का कोई क्षेत्र नहीं’
बेंच ने कहा, ‘‘यह ‘भोजपुरी अश्लीलता’ क्या है? अश्लीलता का कोई धर्म या क्षेत्र नहीं होता। इसे परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए। कभी भी भोजपुरी को अश्लील न कहें। यह क्या है? अश्लीलता अश्लील है। फूहड़ता फूहड़ है। कल आप कहेंगे कि दिल्ली अश्लील है। अश्लीलता अश्लीलता है, कोई क्षेत्र नहीं।’’ चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘क्या आपने शारदा सिन्हा के बारे में सुना है? फिर यह भोजपुरी अश्लीलता क्या है?’

‘दिक्कत है तो FIR दर्ज कराएं’
याचिकाकर्ता के वकील ने जब कहा कि यह गाना इंटरनेट पर लोकप्रिय हो रहा है और इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए, तो बेंच ने कहा कि अगर वह गाने के बोलों से आहत हैं तो उन्हें एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

अदालत ने कहा, ‘हम कोई परमादेश जारी नहीं कर सकते। परमादेश राज्यों और राज्य निकायों के खिलाफ जारी की जाती हैं। आपका मामला सार्वजनिक कानून के तहत नहीं है। यह निजी कानून के तहत है। अगर आप अश्लीलता से आहत हैं, तो आपराधिक कानून प्रणाली के तहत उपाय है। एफआईआर या शिकायत दर्ज कराएं।’

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...