9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के साथ पुराने रिश्ते खत्म... कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का...

अमेरिका के साथ पुराने रिश्ते खत्म… कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का सनसनीखेज बयान, ट्रंप के भारी-भरकम टैरिफ पर हुए आगबबूला

Published on

ओटावा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के साथ अब पुराने रिश्ते खत्म हो गये हैं। उन्होंने घोषणा की है कि “अमेरिका के साथ गहरे आर्थिक और सुरक्षा संबंधों का युग “खत्म हो गया है”। मार्क कार्नी अमेरिका की तरफ से कनाडा के खिलाफ लगाए गये भारी-भरकम टैरिफ से काफी ज्यादा नाराज हैं और इसीलिए उनका गुस्सा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फूटा है। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं ने अमेरिका के सहयोगी देशों को काफी नाराज कर दिया है। यूरोप से लेकर एशिया तक की सरकारों ने, जिनमें ज्यादातर अमेरिका के ही सहयोगी देश हैं, उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है और कई देशों ने टैरिफ के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी ने संवाददाताओं से कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति ने कनाडा और अमेरिका के बीच के संबंधों को स्थायी रूप से बदल दिया है। उन्होंने कहा कि “हमारी अर्थव्यवस्थाओं का एक दूसरे के साथ मिलन, कड़ी सुरक्षा और सैन्य सहयोग पर आधारित संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारे पुराने संबंध अब खत्म हो गए हैं।” इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि “भविष्य के व्यापार सौदे चीजों को पहले जैसा नहीं कर पाएंगे।”

ट्रंप पर आगबबूला कनाडा के प्रधानमंत्री
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की थी कि अमेरिका आने वाली आयातित कारों और कार के कंपोनेंट्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ 3 अप्रैल से लागू होगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से ग्लोबल सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ने वाला है। वहीं कारों की कीमत में इजाफा होगा, जिससे ग्लोबल ट्रेड में तनाव बढ़ने की आशंका है। पिछले साल अमेरिका ने करीब 475 अरब डॉलर की कारों का आयात किया था। अमेरिका में कार बेचने वाले देशों में मेक्सिको, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। ये सभी देश अमेरिका के सहयोगी हैं और ट्रंप के टैरिफ से इन सभी देशों के कार मार्केट पर बहुत बुरा असर होने वाला है।

कनाडाई प्रधानमंत्री ने ट्रंप की टैरिफ नीति को अनुचित और मौजूदा कारोबारी समझौतों का उल्लंघन करार दिया है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के साथ मुकाबला करने की कसम खाई है। उन्होंने कहा है कि ट्रंप की टैरिफ नीति का “संयुक्त राज्य अमेरिका में मैक्सिमम प्रभाव और कनाडा में न्यूनतम प्रभाव होगा।” ऐसी रिपोर्ट है कि अगले हफ्ते ट्रंप के टैरिफ को काउंटर करने के लिए कनाडाई संसद में एक प्रस्ताव को पेश किया जाएगा, जिसके तहत कनाडा अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...