11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने दरवाजे बंद नहीं किए... डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद...

ईरान ने दरवाजे बंद नहीं किए… डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान का बड़ा संदेश, नरम पड़े तेवर?

Published on

तेहरान:

ईरान का कहना है वह अमेरिका के साथ बातचीत चाहता है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार कमल खर्राजी ने कहा कि तेहरान ने अमेरिका के साथ अपने विवादों को सुलझाने के लिए सभी दरवाजे बंद नहीं किए हैं। हम वॉशिंगटन के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत के लिए तैयार है। खर्राजी का ये बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सैन्य कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। इससे दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के कम करने की कोशिश करते हुए ईरान की ओर से बातचीत की ये पेशकश की गई है।

ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी नई नहीं है लेकिन हालिया समय में डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रुख के चलते ये तनाव और ज्यादा बढ़ा हुआ है। यमन में हूतियों को मदद और परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर ट्रंप ने लगातार ईरान को घेरा है। वहीं ईरान ने भी आक्रामक रुख दिखाया है। हालांकि अब खर्राजी ने कहा है कि ईरान ने सभी दरवाजे बंद नहीं किए है। उन्होंने कहा कि तेहरान दूसरे पक्ष का मूल्यांकन करने, अपनी शर्तें बताने और उचित निर्णय लेने के लिए अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत के लिए तैयार है।

अमेरिका पर आक्रामक रहे हैं ईरानी नेता
कमल खर्राजी का कहना है कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है लेकिन ये कुछ शर्तों के साथ होगा। ईरान चाहता है कि अमेरिका अपनी नीतियों में बदलाव करे। दरअसल ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है लेकिन पश्चिमी देश और अमेरिका की ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंता रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। इस पर दोनों देशों में तनातनी रही है।

ट्रंप ने ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश की है और कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप का मानना है कि इससे ईरान बातचीत के लिए मजबूर होगा। हालांकि अभी तक ईरान ने ट्रंप के दबाव के आगे झुकने से इनकार किया है। ईरान का कहना है कि वह अपनी शर्तों पर बातचीत करेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने हाल ही में कहा था कि जब तक वॉशिंगटन अपनी अधिकतम दबाव की नीति नहीं बदलता, तब तक बातचीत संभव नहीं है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...