6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहिमाचल में मंत्रियों-विधायकों संग CM की भी सैलरी बढ़ी, जानें अब किसको...

हिमाचल में मंत्रियों-विधायकों संग CM की भी सैलरी बढ़ी, जानें अब किसको मिलेगा कितना वेतन

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधायकों की सैलरी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को तीन विधेयकों को पारित करने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी। इन विधेयकों में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधायकों के वेतन में 18 से 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। इससे सरकारी राजस्व पर सालाना करीब 24 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इस विधेयक में वेतन को पांच साल बाद संशोधन के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक से जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है, जो 1 अप्रैल, 2030 से प्रभावी होगा।

विधायकों की कितनी बढ़ी सैलरी?
इस संशोधन के कारण विधायकों को एक लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के विधायकों ने मेजें थपथपाकर विधेयकों के पारित होने का स्वागत किया। विधायकों का मासिक वेतन 55,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 रुपये कर दिया गया है। निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 90,000 रुपये से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये और कार्यालय भत्ता 30,000 रुपये से बढ़ाकर 90,000 रुपये कर दिया गया है। दैनिक भत्ता 1,800 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये किया जाएगा।

मुख्यमंत्री को अब कितना मिलेगा वेतन?
मुख्यमंत्री का मासिक वेतन 95,000 रुपये से बढ़ाकर 1.15 लाख रुपये, जबकि कैबिनेट मंत्रियों का वेतन 80,000 रुपये से बढ़ाकर 95,000 रुपये किया गया है। मंत्रियों का वेतन 78,000 रुपये से बढ़ाकर 92,000 रुपये किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का वेतन क्रमशः 80,000 रुपये और 75,000 रुपये से बढ़ाकर क्रमश: 95,000 रुपये और 92,000 रुपये प्रति माह किया गया है।

विधायकों की मूल पेंशन 50 हजार
पहली बार विधायकों की मूल पेंशन 36,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन और विधायकों के वेतन और पेंशन को नौ साल बाद संशोधित किया गया है।

सब्सिडी भी वापस
इससे पहले संशोधन 2016 में किया गया था। लगभग 20,000 रुपये के टेलीफोन बिलों की प्रतिपूर्ति समाप्त कर दी गई है और विधायकों को पानी और बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी भी वापस ले ली गई है। विधेयक में जिक्र किया गया है कि मंत्रियों को दिए जाने वाले व्यय संबंधी अन्य भत्ते में एक साल के लिए 30 प्रतिशत की कटौती की गई है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...