15.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यUP : सुबह 3 बजे आवाज देकर खिड़की खुलवाई, फिर हाई सिक्योरिटी...

UP : सुबह 3 बजे आवाज देकर खिड़की खुलवाई, फिर हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर को मार दी गोली

Published on

प्रयागराज ,

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात शनिवार तड़के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली इलाके में हुई. अज्ञात हमलावर ने उनके सरकारी बंगले के लॉन की तरफ से आवाज देकर खिड़की खुलवाई और गोली चला दी.

सुबह करीब 3 बजे किसी ने उनके बंगले की तरफ से आवाज दी. जैसे ही एसएन मिश्रा ने खिड़की खोली, हमलावर ने सीधे सीने में गोली मार दी और फरार हो गया. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और तुरंत उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हत्या के पीछे रंजिश का शक
पुलिस का कहना है कि यह हत्या किसी रंजिश के कारण की गई हो सकती है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. एसएन मिश्रा की पत्नी और बेटे ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने आवाज देकर खिड़की खुलवाई और तुरंत गोली मार दी. उनका कहना है कि किसी दुश्मनी का शक नहीं था, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
इस घटना पर SHO मनोज सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this