8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिलती बिल्डिंग, ओवरफ्लो स्विमिंग पूल... बैंकॉक के फ्लैट में फंसे परिवार ने...

हिलती बिल्डिंग, ओवरफ्लो स्विमिंग पूल… बैंकॉक के फ्लैट में फंसे परिवार ने वीडियो में दिखाया भूकंप का भयावह मंजर, अब तक 1000 मौतें

Published on

ढाका:

म्यांमार में शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। इसका असर पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी देखा गया। भूकंप अब तक 1012 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं, जिसमें 1002 अकेले म्यांमार से हैं। 2446 लोगों को घायल होने की खबर है। भूकंप से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इमारतें ताश के पत्ते की तरह ढहती दिखाई दे रही हैं। वहीं, लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच बैंकॉक की एक ऊंची इमारत में फंसे परिवार ने भयावह अनुभव को साझा किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कोरियाई शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें तेज झटकों से इमारत हिलती नजर आ रही है। इसके चलते इमारत के टॉप पर बना पूल ओवरफ्लो होकर पानी बाहर गिर रहा है। वीडियो में एक बच्चे की चीखने की आवाज भी सुनी जा सकती है। इसके बाद शख्स ने एक और पोस्ट भी किया, जिसमें उसने बताया कि वह और उसके बच्चे सुरक्षित हैं और इमारत से सुरक्षित निकल आए हैं।

मांडले के पास था भूकंप का केंद्र
शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से ज्यादा दूर नहीं था। भूकंप के कारण कई इलाकों में इमारतें ढह गईं और व्यापक क्षति हुई है। म्यांमार लंबे समय से चल रहे खूनी गृहयुद्ध की चपेट में है, और वहां पहले से ही एक बड़ा मानवीय संकट बना हुआ है। भूकंप के कारण म्यांमा में राहत एवं बचाव कार्यों को चलाना भी काफी मुश्किल हो रहा है।

सैन्य सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शुक्रवार को एक टेलीविजन प्रसारण में कहा था कि भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया था कि अब तक 144 लोग मृत पाए गए हैं। म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भूकंप का असर दिखा और यहां कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 लोग घायल हो गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...