12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार में भूकंप से 1644 मौतें, आज फिर हिली धरती, भारत ने...

म्यांमार में भूकंप से 1644 मौतें, आज फिर हिली धरती, भारत ने भेजी मदद और बचाव टीम

Published on

नेपीडा

म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 1644 हो गई है। म्यांमार में सत्तारूढ़ जुंटा सेना ने शनिवार शाम को सरकारी टेलीविजन पर 1,644 मौतों की पुष्टि की है। सरकार ने दोपहर में 1002 मौतों की जानकारी दी थी, इसके कुछ घंटे बाद ही मरने वालों की संख्या 1,644 होने के बारे में बताया गया है। ये दिखाता है कि भूकंप से म्यांमार में किस स्तर पर तबाही मची है। म्यांमार और थाईलैंड में अभी भी कई इलाकों में राहत का काम जारी है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। म्यांमार के भूकंप के बाद की बड़ी बातें-

1- म्यांमार की सैन्य सरकार ने कहा है भूकंप से 1644 मौत हो चुकी हैं और घायलों की संख्या बढ़कर 3,408 हो गई हैं। वहीं लापता लोगों की संख्या 139 हो गई। म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। इसके बाद 6.7 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया।

2- म्यांमार में शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बार फिर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। म्यांमार में दो दिन के भीतर तीन भूकंप आए हैं। इनकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 7, 6 और 5 से ज्यादा रही है।

3- म्यांमार का मांडले शहर भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस शहर की आबादी 17 लाख है। इस शहर में कई इमारतें खंडहर में बदल गई हैं। शहर में बड़ी तादाद में लोग भूकंप से प्रभावित हैं और बचाव कर्मियों की भी कमी है।

4- भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीकी शहर मांडले में 694 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं राजधानी नेपीडॉ में 94 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। म्यांमार के ये दोनों शहर भूकंप से सबसे ज्यादा बुरी तरह से प्रभावित हैं।

5- म्यांमार में भूकंप के बाद जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग राहत के लिए इंतजार कर रहे हैं। सड़कों पर दरारें पड़ने से ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित है। राजधानी के पास बसों और ट्रकों की लंबी कतार लगी है।

6- म्यांमार की जुंटा सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है। यह म्यांमार के लिए सामान्य कदम नहीं है क्योंकि पिछली सरकारें प्राकृतिक आपदाओं के बाद भी विदेशी मदद लेने से बचती रही हैं।

7- दुनियाभर से म्यांमार की मदद के लिए हाथ उठे हैं। अमेरिका, रूस, मलेशिया और सिंगापुर ने राहत सामग्री और कर्मियों को म्यांमार भेजने का ऐलान किया है। दक्षिण कोरिया ने म्यांमार को 2 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता दी है।

8- भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि 118 सदस्यों वाली इंडियन आर्मी फील्ड हॉस्पिटल यूनिट म्यांमार पहुंच गई है। ये टीम मांडले शहर में फर्स्ट एड और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं देने में मदद करेगी।

9- भारतीय नेवी के जहाज आईएनएस सतपुरा और आईएनएस सावित्री से 40 टन मानवीय सहायता म्यांमार भेजी गई है। भारत की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 80 सदस्यों की टीम भी म्यांमार रवाना हुई है।

10- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में सैन्य नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से शनिवार को बात की है। उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी के रूप में भारत इस कठिन घड़ी में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

11- सहायता एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि म्यांमार इस तरह की आपदा से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। देश में गृह युद्ध के कारण पहले से ही 35 लोग विस्थापित हो चुके हैं। ऐसे में भूकंप ने चीजें बेहद खराब कर दी है।

12- म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप के झटके आए हैं। थाईलैंड में भूकंप के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। बैंकॉक में इमारत ढहने के बाद 100 मजदूर लापता बताए गए हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...