4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्थान: महिला को 6 टुकड़ों में काटा, फिर जलाने की कोशिश, भीलवाड़ा...

राजस्थान: महिला को 6 टुकड़ों में काटा, फिर जलाने की कोशिश, भीलवाड़ा में रूह कंपा देने वाली वारदात

Published on

भीलवाड़ा

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे एक महिला को न सिर्फ बेहरमी से मौत के घाट उतारा बल्कि उसके शव के 6 टुकड़े कर उसे जलाने का भी प्रयास किया और अधजली हालत में शव छोड़कर फरार हो गए। भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ हाइवे पर महिला के साथ हुई इस घटना से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी महिला से इस कदर गुस्सा थे कि महिला को इतनी बुरी मौत दे डाली।

हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के स्वरूपगंज गांव के बाहर स्थित बनास नदी की पुलिया के नीचे एक अधेड़ महिला का क्षत विक्षत शव मिला। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुन्दर विश्नोई ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया और एफएसएल टीम को बुलवाया।

महिला के शव से आने लगी दुर्गंध
पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि स्वरूपगंज स्थित बनास नदी पुलिया के नीचे एक अधेड़ महिला की क्षत विक्षत शव मिला है। शव से बुरी तरह दुर्गंध आने लगी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतक महिला की लाश करीब दो दिन पुरानी है। महिला को किसी ने निर्ममता पूर्वक मारा है बाद में उसे जलाने का भी प्रयास किया है फिलहाल एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना की वास्तविकता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।

हत्या के बाद काटे हाथ पैर और फिर जलाया
हमीरगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या करके शव को जलाने के प्रयास की बात सामने आई है। सम्भवतः अज्ञात आरोपियों ने महिला को मारने के बाद उसके चारों हाथ पैरों को किसी धारदार हथियार से काटा होगा। बाद में अपना कृत्य छुपाने के लिए गर्दन भी अलग करने का प्रयास किया लेकिन असफल होने पर उसने महिला के शव को जलाने का प्रयास किया था। वहीं शायद किसी अनजानी आहट से विचलित होकर आरोपी शव को अधजली हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से मिले साक्ष्यों एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास करने जुट गई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...