17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यUP : 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, 11 साल बाद...

UP : 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, 11 साल बाद आया फैसला, फतेहपुर का हैरान कर देने वाला मामला

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाया।जज महेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी धीरु उर्फ धीरेंद्र को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। समाज को दूषित करने के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ ललौली थाना क्षेत्र में हुई थी।

11 साल बाद मिला न्याय
एडीसीजीसी रविदत्त द्विवेदी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक की मासूम बेटी 14 जनवरी 2014 की सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के बाहर बाग में आम बीनने लिए गई थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला धीरु उर्फ धीरेंद्र भी वहां पहुंचा और अकेली लड़की को देख कर बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर मौके से छोड़कर भाग निकला।

मामले में 8 गवाह हुए पेश
रोते-बिलखते घर पहुंची बच्ची ने परिजनों से आप बीती बताई। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। शनिवार को मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान अभियोजक और उनके साथी अधिवक्ता देवेश श्रीवास्तव ने जिरह के दौरान कोर्ट में 8 गवाहों को पेश किया। बचाव पक्ष की दलीलों और पत्रावलियों के अभाव में जज ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया।

जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश
साथ ही आरोपी से वसूली गई अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को 6 महीने की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी पड़ेगी।

Latest articles

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

ईडी कार्रवाई पर सीएम भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- एजेंसियों के सहारे 2027 चुनाव की तैयारी कर रही बीजेपी

चंडीगढ़। भगवंत मान ने राज्य में हाल ही में हुई ईडी कार्रवाई को लेकर...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...