9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली : शाहदरा हत्याकांड में खुलासा: बीवी ने समलैंगिक संबंध बनाते देखा,...

दिल्ली : शाहदरा हत्याकांड में खुलासा: बीवी ने समलैंगिक संबंध बनाते देखा, तो कत्ल कर बेड बॉक्स में छिपाई लाश

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थिति डीडीएफ फ्लैट में एक महिला की हत्या कर बेड बॉक्स में शव छुपाने के मामले को पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने बिहार से हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है. उसके साथ दो अन्य आरोपियों को भी वारदात में शामिल होने की वजह से गिरफ्तार किया गया है. उनसे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान आशीष कुमार (45) के रूप में हुई है. उसको रविवार तड़के बिहार से गिरफ्तार किया गया. उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. शुक्रवार को शाहदरा के एक फ्लैट में कंबल में लिपटी अंजू उर्फ ​​अंजलि की सड़ी-गली लाश मिली थी. पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया था.

इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों फ्लैट मालिक विवेकानंद मिश्रा (64) और बिहार निवासी ड्राइवर अभय कुमार झा उर्फ ​​सोनू (29) को शनिवार को गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला कि आशीष ने विवेकानंद और सोनू के साथ मिलकर अंजू की हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. उनके आपस में समलैंगिक संबंध थे.

उन्होंने बताया कि अंजू पहले लुधियाना चली गई थी, लेकिन आशीष ने उसे वापस आने के लिए मना लिया. इसके बाद विवेकानंद मिश्रा और सोनू झा की मदद से उसने उसकी हत्या कर दी. तीनों ने उसके शव को मिफ्लैट में एक बेड बॉक्स में छिपा दिया. इसके बाद जयपुर भाग गए, जहां वे विवेकानंद के चचेरे भाई के घर पर रुके. आशीष से पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...