7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित, क्या पाकिस्तान के पूर्व...

इमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित, क्या पाकिस्तान के पूर्व PM को मिलेगा दुनिया का सर्वोच्च सम्मान?

Published on

इस्लामाबाद:

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।पिछले साल दिसंबर में स्थापित समूह ‘पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस’ (पीडब्ल्यूए) के सदस्य (जो नॉर्वे के राजनीतिक दल पार्टीएट सेंट्रम से भी जुड़े हैं) ने 72 वर्षीय खान के नामांकन की घोषणा की।

नॉर्वे के राजनीतिक दल ने क्या कहा
‘पार्टीएट सेंट्रम’ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “हमें पार्टीएट सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन करके पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।”

पहले भी नामित हो चुके हैं इमरान खान
इमरान खान को 2019 में दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान को अगस्त 2023 से जेल में रखा गया है। उन पर भ्रष्टाचार समेत कई मामलों में 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसमें पाकिस्तानी सेना पर हमले की साजिश रचने का आरोप भी शामिल है।

नोबेल शांति पुरस्कार क्या है
नोबेल शांति पुरस्कार स्वीडिश उद्योगपति, आविष्कारक और हथियार निर्माता अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है। मार्च 1901 से इसे हर साल (कुछ अपवादों के साथ) उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने “राष्ट्रों के बीच भाईचारे के लिए, स्थायी सेनाओं के उन्मूलन या कमी के लिए और शांति सम्मेलनों के आयोजन और प्रचार के लिए सबसे अधिक या सबसे अच्छा काम किया है।” समकालीन इतिहास के ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में इसे “दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार” बताया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...