8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली : झंडेवालान के अनारकली बिल्डिंग में भीषण आग से कोहराम, कई...

दिल्ली : झंडेवालान के अनारकली बिल्डिंग में भीषण आग से कोहराम, कई दुकानें और गाड़ियां जलकर खाक

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के झंडेवालान इलाके में स्थित एक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। ये आग अनारकली बिल्डिंग में लगी है। वहीं पास में स्थित डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी आग की सूचना है। अनारकली बिल्डिंग में आग सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

जब धू-धूकर जल उठी अनारकली बिल्डिंग
पूरा मामला झंडेवालान के अनारकली बिल्डिंग का है, जहां मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। आग की भयावहता को इससे भी समझी जा सकती है कि आसपास खड़ी कुछ गाड़ियां भी जल गईं।

दमकल की 15 गाड़ियां में आग बुझाने में लगी
मध्य दिल्ली के झंडेवालान एक्सटेंशन में एक इमारत में मंगलवार दोपहर लगी भीषण आग में कई कारें जलकर खाक हो गईं। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां तैनात की गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दिन में करीब 2.35 बजे ब्लॉक ई तीन में ‘अनारकली कॉम्प्लेक्स’ में आग लगने की सूचना मिली थी।

डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक पहुंची आग, कई गाड़ियां खाक
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही हमने तुरंत दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेज दी। आग बुझाने का काम जारी है। इस दौरान आग की भयावहता को देखते हुए और दमकल की गाड़ियां भेजी गई। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने बताया कि आग पास के डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक फैल गई। मौके पर दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास खड़ी कई कारें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि आग पास के एक बैंक तक भी फैल गई।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...