14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedसालभर में $2 ट्रिलियन बढ़ गया अमीरों का पैसा, 247 नए लोग...

सालभर में $2 ट्रिलियन बढ़ गया अमीरों का पैसा, 247 नए लोग बने बिलिनेयर, कहां हैं सबसे ज्यादा रईस

Published on

नई दिल्ली

फोर्ब्स ने 2025 के लिए दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल अरबपतियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अब दुनिया में कुल 3,028 अरबपति हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल 247 अरबपति ज्यादा हैं। इन सभी अरबपतियों के पास कुल मिलाकर $16.1 ट्रिलियन की संपत्ति है। यह रकम पिछले साल के मुकाबले $2 ट्रिलियन ज्यादा है। अरबपतियों की लिस्ट में अमेरिका सबसे आगे है। अमेरिका में 902 अरबपति हैं। चीन 516 अरबपतियों के साथ दूसरे और भारत 205 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस हैं जबकि दुनिया में उनका 18वां स्थान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की कुल नेटवर्थ $92.5 बिलियन है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी $56.3 बिलियन की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 28वें स्थान पर हैं। वह एशिया में चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे चीन के झांग यिमिंग ($65.5 बिलियन) 23वें और झोंग शानशान ($57.7 बिलियन) 26वें नंबर पर हैं।

भारत में अरबपतियों की संख्या थोड़ी बढ़ी है। पिछले साल 200 अरबपति थे, जो अब बढ़कर 205 हो गए हैं। इन सभी के पास कुल $941 बिलियन की संपत्ति है। पिछले साल यह आंकड़ा $954 बिलियन था। देश के दो सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में $20 बिलियन से ज्यादा की गिरावट आई है। इसकी वजह से कुल नेटवर्थ में कमी आई है। भारत के टॉप 10 रईसों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ($92.5 बिलियन), गौतम अडानी ($56.3 बिलियन), सावित्री जिंदल एंड फैमिली ($35.5 बिलियन), शिव नाडर ($34.5 बिलियन), दिलीप सांघवी ($24.9 बिलियन), साइरस पूनावाला ($23.1 बिलियन), कुमार मंगलम बिड़ला ($20.9 बिलियन), लक्ष्मी मित्तल ($19.2 बिलियन), राधाकिशन दमानी ($15.4 बिलियन) और कुशल पाल सिंह ($14.5 बिलियन) शामिल है।

टॉप 50 में 6 महिलाएं
अगर दुनिया के अमीरों की लिस्ट देखें तो एलन मस्क सबसे ऊपर बने हुए हैं। उन्होंने एक साल में अपनी संपत्ति लगभग दोगुनी कर ली है। मार्क जुकरबर्ग दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में एलन मस्क ($342 बिलियन), मार्क जुकरबर्ग ($216 बिलियन), जेफ बेजोस ($215 बिलियन), लैरी एलिसन ($192 बिलियन), बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार ($178 बिलियन), वॉरेन बफे ($154 बिलियन), लैरी पेज ($144 बिलियन), सर्गेई ब्रिन ($138 बिलियन), अमानसियो ओर्टेगा ($124 बिलियन), स्टीव बाल्मर ($118 बिलियन) शामिल हैं। इस लिस्ट में 10 में से 8 अमेरिकी हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट और स्पेन के अमानसियो ओर्टेगा ही इसमें जगह बना पाए हैं।

एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। वह वॉलमार्ट की प्रमोटर वॉल्टन फैमिली से हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उनका 15वां स्थान है। उनकी नेटवर्थ $101 बिलियन है। उनके भाई, रॉब वॉल्टन और जिम वॉल्टन क्रमश: 11वें और 12वें स्थान पर हैं। टॉप 50 में सिर्फ छह महिलाएं ही शामिल हैं। इनमें फ्रांसुआ बेटेनकोर्ट मायज ($81.6 बिलियन) 20वें, जूलिया कोच ($74.2 बिलियन) 21वें, जैकलिन मार्स ($42.6 बिलियन) 33वें, राफेला एपोंटे ($37.7 बिलियन) 44वें स्थान और सावित्री जिंदल ($35.5 बिलियन) 48वें स्थान पर हैं। कभी दुनिया के सबसे अमीर आदमी रहे बिल गेट्स अब 13वें स्थान पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति $108 बिलियन है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को छह उम्मीदवारों के...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...