8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान के क्यूशू में भूकंप के जबर्दस्त झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0...

जापान के क्यूशू में भूकंप के जबर्दस्त झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

Published on

म्यांमार के बाद अब जापान में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए हैं. जापान के क्यूशू क्षेत्र में भारतीय समयानुसार शाम 7:34 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार इस भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर स्थित था.

हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने फिलहाल इस भूकंप के बाद किसी भी सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है. बता दें कि क्यूशू जापान का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और इसे भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है. स्थानीय प्रशासन ने निवासियों को सतर्क रहने और संभावित झटकों के लिए तैयार रहने की सलाह दी है.इससे पहले म्यांमार में भूकंप के जबर्दस्त झटके लगे थे,एपी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप में म्यांमार में मरने वालों की संख्या 3000 से अधिक हो गई है.

वहीं, म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना ने भूकंप राहत प्रयासों को सुगम बनाने के लिए 22 अप्रैल तक देश के गृह युद्ध में संघर्ष विराम की घोषणा की है. म्यांमार की सेना ने अपने शासन का विरोध करने वाले सशस्त्र समूहों के खिलाफ अपनी लड़ाई में बुधवार को अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा की, क्योंकि देश विनाशकारी भूकंप के बाद की स्थिति से जूझ रहा है.

बता दें कि म्यांमार 2021 के तख्तापलट के बाद से कई सशस्त्र विपक्षी समूहों के साथ गृहयुद्ध में उलझा हुआ है. तब सेना ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार से सत्ता छीन ली थी. सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने आसियान देशों के अपने समकक्षों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग के बाद तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...